IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? जानें किन प्लेयर्स को मिलेगा मौका

IND vs ZIM Playing 11: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से 26 फरवरी को होने वाला है. यह मैच भारत के लिए सेमीफाइनल की राह तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.

India vs Zimbabwe Playing 11 team India T20 World Cup 2026
Image Source: ANI

IND vs ZIM Playing 11: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से 26 फरवरी को होने वाला है. यह मैच भारत के लिए सेमीफाइनल की राह तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. हालांकि, भारत को इस मैच में जीतने के लिए किस अंतर से जीतना होगा, इसका अंदाजा तब ही लगेगा जब साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मैच खत्म होगा. इस बीच, भारत अपनी रणनीति और टीम कॉम्बिनेशन पर जमकर काम कर रहा है, और बैटिंग कोच सितांशु कोटक के बयान ने टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं.

लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन पर टीम इंडिया की सोच

सितांशु कोटक ने हाल ही में दिए गए एक बयान में कहा कि टीम इंडिया ओपनिंग जोड़ी के मामले में दो महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार कर रही है. पहला, लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन और दूसरा, बॉलिंग कॉम्बिनेशन. उनका कहना था कि भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ अच्छे स्टार्ट की जरूरत है, ताकि मैच में दबाव बनाया जा सके. अब सवाल यह उठता है कि क्या ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी टूटी है या फिर इस जोड़ी में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं?

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी टूटेगी?

भारत के बैटिंग कोच के बयान से यह स्पष्ट है कि लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है. लेकिन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा दोनों ही लेफ्टी हैं, ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या एक बल्लेबाज को बाहर किया जाएगा? हालांकि, अभिषेक शर्मा के बारे में ऐसा लगता नहीं कि उन्हें ड्रॉप किया जाएगा, क्योंकि उन्होंने हाल ही में ट्रेनिंग सेशन में कड़ी मेहनत की है. हेड कोच गौतम गंभीर ने भी उन पर काम किया है, और अभिषेक ने इस दौरान अपनी फॉर्म को बनाए रखा है. वहीं, ईशान किशन भी शानदार फॉर्म में हैं, तो उन्हें ओपनिंग से हटाना थोड़ा मुश्किल होगा.

यदि टीम को लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बनाना है, जैसा कि कोटक ने कहा, तो संभावना है कि ओपनिंग में ईशान किशन की जगह संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है. इस स्थिति में, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी बन सकती है, और ईशान किशन को बैकफुट पर जाना पड़ सकता है.

रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन?

वहीं, टीम में एक और बदलाव हो सकता है. रिंकू सिंह, जिन्हें हाल ही में टीम में शामिल किया गया था, अपने पिता की तबीयत खराब होने के कारण चेन्नई से वापस घर लौट आए हैं. हालांकि, वह जिम्बाब्वे के मैच से पहले टीम को जॉइन कर सकते हैं, लेकिन उनका खेलना कम ही संभावना नजर आता है. ऐसे में संजू सैमसन को रिंकू सिंह की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल?

टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने बॉलिंग कॉम्बिनेशन में भी बदलाव के संकेत दिए हैं. उनका कहना था कि ऑलराउंडर को आठवें नंबर पर भेजा जा सकता है, जो टीम के लिए महत्वपूर्ण हो. इस संदर्भ में, वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है. वॉशिंगटन सुंदर चेन्नई के लोकल खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी हालिया प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया में बदलाव करने की पूरी संभावना है. 

ये हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया कल जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी 'करो या मरो' मैच; कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?