IND vs ZIM: भारत का चलेगा जादू या जिम्बाब्वे करेगा उलटफेर? जानिए क्या कहती है चेपॉक की पिच रिपोर्ट

IND vs ZIM Pitch Report: टी-20 विश्व कप 2026 में भारत को सुपर-8 राउंड के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. अब, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाला मैच टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' की स्थिति बन चुका है.

India vs Zimbabwe Chennai Chepauk Pitch Report T20 World Cup 2026
Image Source: Social Media

IND vs ZIM Pitch Report: टी-20 विश्व कप 2026 में भारत को सुपर-8 राउंड के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. अब, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाला मैच टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' की स्थिति बन चुका है. सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए भारत को यह मैच किसी भी हाल में जीतना होगा. अगर भारत हारता है, तो उसके लिए सेमीफाइनल का रास्ता बंद हो जाएगा. तो इस अहम मुकाबले से पहले, आइए जानते हैं कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर किसे मदद मिल सकती है.

चेन्नई की पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को आमतौर पर स्पिन फ्रेंडली माना जाता है, लेकिन टी-20 विश्व कप 2026 के इस संस्करण में पिच का मिजाज कुछ बदला हुआ दिख रहा है. अब तक खेले गए मुकाबलों में यह देखा गया है कि पहले बैटिंग करने वाली टीम 180 से 200 रन के बीच औसतन स्कोर बना रही है. नई गेंद बल्लेबाजों के लिए आसानी से बल्ले पर आती है, जिससे उन्हें शॉट्स खेलने में कोई परेशानी नहीं हो रही है. हालांकि, स्पिन गेंदबाजों को पिच से कुछ टर्न मिल रहा है, लेकिन इस टर्न से बल्लेबाजों को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है. कुल मिलाकर, इस पिच पर रन बनाना आसान लग रहा है, और भारत यहां बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए पूरी तरह तैयार रहेगा.

एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गए 6 मुकाबले

टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक चेन्नई के इस पिच पर कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इन मैचों के दौरान पिच ने बल्लेबाजों को काफी अच्छे रन बनाने का मौका दिया है. सबसे अधिक रन 200 के आस-पास बने हैं, जबकि सबसे कम स्कोर पहले बैटिंग करने वाली टीम का 173 रन था. इस पिच पर औसतन 180 से 200 रन के बीच स्कोर बनना आसान हो रहा है, जो भारत के लिए राहत की बात हो सकती है. यदि टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती है, तो उसे 180 से ऊपर का स्कोर बनाने की कोशिश करनी होगी, ताकि जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत पक्की हो सके.

क्या हो सकता है रणनीतिक बदलाव?

चेन्नई की पिच पर जहां स्पिन गेंदबाजों को टर्न मिल रहा है, वहीं बल्लेबाजों के लिए रन बनाना भी आसान है. ऐसे में भारत को अपनी बल्लेबाजी में पूरी ताकत झोंकनी होगी, खासकर टॉप ऑर्डर को जो जल्दी रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में लाए. वहीं, जिम्बाब्वे को भी इस पिच पर पावरप्ले के दौरान अपनी गेंदबाजी में बदलाव करना होगा, ताकि वह भारत के बल्लेबाजों को चुनौती दे सके. इस निर्णायक मुकाबले में भारत के लिए यह पिच एक अवसर की तरह हो सकती है, बशर्ते वह अपनी रणनीति को सही तरीके से लागू करे.

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत – ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

जिम्बाब्वे – सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मैडेंडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर.

ये भी पढ़ें: ICC T20 रैंकिंग में ईशान किशन का जलवा, लगाई लंबी छलांग; पाकिस्तानी ऑलराउंडर को लगा झटका