पाकिस्तान को फिर से धूल चटाने की तैयारी में टीम इंडिया, जानें इस हाई-वोल्टेज मैच से जुड़ी जरूरी डिटेल

India vs Pakistan U19 Asia Cup Final: भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर से आमने-सामने होंगी. इस बार मुकाबला एशिया कप अंडर 19 का फाइनल है, जो रविवार को खेड़ा जाएगा.

India vs Pakistan Under 19 Asia Cup final match time
Image Source: Freepik

India vs Pakistan U19 Asia Cup Final: भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर से आमने-सामने होंगी. इस बार मुकाबला एशिया कप अंडर 19 का फाइनल है, जो रविवार को खेड़ा जाएगा. युवा क्रिकेटरों के बीच होने जा रहे इस रोमांचक मैच को मिस न कर जाएं, इसके लिए आपको यह जानना जरूरी है कि मैच कब शुरू होगा. यहां हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं, ताकि आप यह मुकाबला देख सकें.

अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने जा रही हैं. भारत ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर अपनी जगह पक्की की. वहीं पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी सीट सुनिश्चित की. दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की.

सेमीफाइनल में बारिश ने किया मैचों का खेल बिगाड़

सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान बारिश ने थोड़ी मुश्किलें खड़ी कीं. दुबई में भारी बारिश और मैदान के गीला होने के कारण मैच में देरी हुई, लेकिन फिर भी खेल संभव हो पाया. भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया मैच 20 ओवर का था, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश का मुकाबला बारिश के कारण 27 ओवर का कर दिया गया. हालांकि, दोनों मैचों ने दर्शकों को अच्छा क्रिकेट देखने का मौका दिया और दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया.

भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल

अगर बात करें एशिया कप के फाइनल की, तो यह मुकाबला रविवार, यानी संडे को खेला जाएगा. दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड पर होने वाले इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े दस बजे होगी. मैच से ठीक आधे घंटे पहले यानी सुबह दस बजे टॉस होगा. अगर आप इस रोमांचक मैच का पूरा आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको सुबह से ही तैयार रहना होगा, क्योंकि मैच शाम पांच बजे के करीब खत्म हो जाएगा.

कैसे देखें लाइव भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस फाइनल मुकाबले को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. अगर आप मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो आपको सोनी लिव एप पर जाना होगा. यह एप आपको फ्री और पेड दोनों ऑप्शन्स में उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: हर खिलाड़ी को मौका देना संभव नहीं... शुभमन गिल को T20 विश्व कर स्क्वाड में जगह नहीं मिलने पर बोले अगरकर