IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 जनवरी, रविवार को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है, और अब सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए यह तीसरा मुकाबला निर्णायक बन चुका है. भारतीय टीम अपने घर में सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगी, वहीं कीवी टीम भी विजयी अंत की उम्मीद लगाए बैठी है. इस मुकाबले के परिणाम से ही तय होगा कि कौन सी टीम सीरीज अपने नाम करती है.
इंदौर में भारत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत का वनडे क्रिकेट में अब तक का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. इस मैदान पर भारतीय टीम ने अब तक कोई भी मुकाबला नहीं खोया है. भारतीय टीम ने 2006 से लेकर 2023 तक इस स्टेडियम में कुल 7 वनडे मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है. ऐसे में इंदौर की पिच पर टीम इंडिया की शानदार ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा कर सकती है. इंदौर की धरती पर लगातार जीत के चलते भारतीय टीम को यह मैदान शुभ साबित हो सकता है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में पहला मुकाबला
होल्कर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक सिर्फ एक वनडे मैच खेला गया है, जो 24 जनवरी, 2023 को हुआ था. इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया था. भारतीय टीम ने उस दिन शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 385 रन बनाये थे. रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतक के बाद हार्दिक पांड्या की फिफ्टी ने भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि, न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे ने शानदार शतक (138) के बावजूद टीम को जीत दिलाने में असफल रहे. न्यूजीलैंड की टीम 295 रन पर सिमट गई और भारत ने मैच जीतने में सफलता पाई. उस मुकाबले में कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने 3-3 विकेट लेकर भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित की थी.
इंदौर में वनडे में भारत का प्रदर्शन
15 अप्रैल 2006: भारत बनाम इंग्लैंड- इंडिया 7 विकेट से जीता.
17 नवंबर 2008: भारत बनाम इंग्लैंड- इंडिया 4 रन से जीता.
8 दिसंबर 2011: भारत बनाम वेस्टइंडीज- इंडिया 153 रन से जीता.
14 अक्टूबर 2015: भारत बनाम साउथ अफ्रीका- इंडिया 22 रन से जीता.
24 सितंबर 2017: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- इंडिया 5 विकेट से जीता.
24 जनवरी 2023: भारत बनाम न्यूजीलैंड- इंडिया 90 रन से जीता.
24 सितंबर 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- इंडिया 90 रन से जीता.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर.. पढ़ें इंदौर की पिच का कैसा रहेगा मिजाज?