भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड्स की लिस्ट जारी, शाहरुख खान नंबर-1 पर, इन्हें छोड़ा पीछे

Kroll Brand Value 2025: भारत के सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू वाले सेलिब्रिटीज की नई लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने पहला स्थान हासिल किया है. वहीं रणवीर सिंह ने क्रिकेटर विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर जगह बना ली है.

India valuable celebrity brands released Shah Rukh Khan takes the top spot
Image Source: Social Media

Kroll Brand Value 2025: भारत के सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू वाले सेलिब्रिटीज की नई लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने पहला स्थान हासिल किया है. वहीं रणवीर सिंह ने क्रिकेटर विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर जगह बना ली है. ब्रांड वैल्यूएशन कंपनी 'क्रोल' की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में भारत के टॉप 25 सेलिब्रिटीज की कुल ब्रांड वैल्यू करीब 2 अरब अमेरिकी डॉलर आंकी गई है.

टॉप-3 में हुआ बड़ा बदलाव

इस साल की रिपोर्ट में सबसे बड़ा बदलाव टॉप तीन स्थानों पर देखने को मिला है. शाहरुख खान पहले नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि रणवीर सिंह 162.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं, पिछले साल नंबर-1 पर रहे विराट कोहली इस बार 158.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

शाहरुख खान कैसे बने नंबर-1?

शाहरुख खान ने इस साल शानदार वापसी करते हुए पहला स्थान हासिल किया है. साल 2024 में वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे, लेकिन अब उन्होंने दो पायदान की छलांग लगाकर नंबर-1 की जगह हासिल कर ली है.

'जवान', 'पठान' और 'डंकी' जैसी फिल्मों की सफलता के बाद शाहरुख की लोकप्रियता और बढ़ी है. इसका असर उनके विज्ञापन बाजार पर भी देखने को मिला है. रिपोर्ट के मुताबिक, उनके ब्रांड एंडोर्समेंट की संख्या 28 से बढ़कर 36 हो गई है.

रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़ा

रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है. उनकी फिल्मों और विज्ञापनों में बढ़ती मौजूदगी के कारण वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू अभी भी काफी मजबूत है, लेकिन इस बार शाहरुख और रणवीर की बढ़ती लोकप्रियता के कारण वह तीसरे नंबर पर आ गए.

रिपोर्ट में किन बातों को शामिल किया गया?

'क्रोल' की रिपोर्ट में देश के टॉप 25 सेलिब्रिटीज को शामिल किया गया है. इनमें 13 पुरुष और 12 महिला कलाकार शामिल हैं. सेलिब्रिटीज की ब्रांड वैल्यू का आकलन उनके विज्ञापन समझौतों, ब्रांड से जुड़ाव और सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता के आधार पर किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, इस साल टॉप 25 सेलिब्रिटीज की कुल ब्रांड वैल्यू पिछले साल की तुलना में 3.7 प्रतिशत कम रही है.

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ा जोर

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में सेलिब्रिटी विज्ञापन का तरीका तेजी से बदल रहा है. अब कंपनियां डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं. पहले विज्ञापन में डिजिटल प्लेटफॉर्म की हिस्सेदारी 40 से 60 प्रतिशत तक थी, जो 2025 में बढ़कर 60 से 75 प्रतिशत तक पहुंच गई है. शाहरुख खान और रणवीर सिंह की नई रैंकिंग से साफ है कि फिल्मों के साथ-साथ डिजिटल दुनिया और ब्रांड एंडोर्समेंट में भी उनकी पकड़ मजबूत बनी हुई है.

ये भी पढ़े- आर्टिकल 370 हटने के 7 साल पूरे, जम्मू-कश्मीर से लद्दाख तक क्या-क्या बदला? पीएम मोदी ने बताया