India vs Pak T20 World Cup 2026 : भारत-पाकिस्तान T20 मैच ने तोड़े डिजिटल व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड!

India-Pakistan T20 match broke digital viewership records

IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच हमेशा से ही रोमांच और चर्चा का विषय रहे हैं. पिछले कुछ वर्षों में इन मुकाबलों से पहले कई बार विवाद और बयानबाजी देखने को मिली है.

टी20 विश्व कप 2026 से पहले भी ऐसा ही माहौल बना. मैच को लेकर काफी हंगामा हुआ, लेकिन आखिरकार मुकाबला तय समय पर खेला गया. मैदान पर भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की.