India-New Zealand FTA Deal : अब न्यूजीलैंड में भारतीय सामान होगा सस्ता? भारत को क्या मिलेगा?

India-New Zealand FTA Deal Indian goods become cheaper What will get

India-New Zealand FTA: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते यानी Free Trade Agreement (FTA) को लेकर कारोबार, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की चर्चा तेज है. इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाना, भारतीय निर्यात को प्रोत्साहन देना और कारोबारी संबंधों को मजबूत करना है. इस ट्रेड डील से भारतीय कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स, चमड़ा, फुटवियर, इंजीनियरिंग उत्पाद, फार्मास्यूटिकल्स, रसायन, प्लास्टिक और समुद्री उत्पाद जैसे क्षेत्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है. समझौते के तहत कई भारतीय उत्पादों को न्यूजीलैंड के बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच देने का प्रावधान बताया गया है, जिससे भारतीय निर्यातकों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ सकती है.