BJP PC on India-New Zealand Deal: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए समझौते से कृषि, शिक्षा, पारंपरिक चिकित्सा और निवेश के क्षेत्र में सहयोग बढ़ने की उम्मीद है. इस साझेदारी के तहत सेब, कीवी और शहद के उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने की बात कही गई है. इसके अलावा, छात्रों के लिए न्यूजीलैंड में पढ़ाई के बाद काम करने के अवसरों को बढ़ावा देने और भारत में 20 अरब डॉलर के निवेश को सुविधाजनक बनाने पर भी जोर दिया गया है.
समझौते के तहत कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए सेब, कीवी और शहद पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके लिए उत्कृष्टता केंद्र यानी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव है. इन केंद्रों के माध्यम से बागवानी प्रबंधन को बेहतर बनाने, फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने और कृषि उत्पादन की गुणवत्ता सुधारने पर काम किया जाएगा. इससे किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- CM Yogi Gorakhpur Visit : गोरखपुर में CM योगी की सौगात! महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान? | Breaking News