Asian Games 2026: भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. मंगलवार को जापान के खिलाफ जीत के साथ टीम इंडिया ने इस फॉर्मेट में अपनी 200वीं जीत दर्ज कर ली. भारत पुरुष टी20 इंटरनेशनल में 200 मैच जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. इसमें सुपर ओवर में मिली जीत भी शामिल है.
भारत की खास उपलब्धि यह है कि उसने अपने सफर में 50वीं, 100वीं और 150वीं जीत के बाद अब 200वीं जीत भी दर्ज की है. यानी भारत ने टी20 इंटरनेशनल में जीत के हर बड़े पड़ाव को पार किया है.
पहला टी20 मैच कब जीता भारत?
भारत ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 1 दिसंबर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी. इसके बाद 2017 में श्रीलंका को हराकर भारत ने अपनी 50वीं जीत दर्ज की. कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया 7 विकेट से जीती थी.
2022 में कोलकाता में वेस्टइंडीज को 8 रन से हराकर भारत ने 100वीं जीत पूरी की. इसके बाद 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 रन की जीत के साथ 150वीं जीत दर्ज की. अब 2026 में जापान के खिलाफ 2 रन की जीत के साथ भारत ने 200 जीत का आंकड़ा भी पार कर लिया.
जापान के खिलाफ 2 रन से जीता भारत
भारत और जापान के बीच मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा और मैच को पांच-पांच ओवर का कर दिया गया. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. बारिश के कारण पिच और मैदान गीला था, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में परेशानी हुई. भारत ने 5 ओवर में 4 विकेट गंवाकर सिर्फ 32 रन बनाए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे और उसके 7 विकेट बाकी थे. इसके बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और आखिरी गेंद पर भारत ने 2 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 16 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. यह मुकाबला एशियन गेम्स 2026 का हिस्सा नहीं था. दोनों टीमों के बीच यह एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच था.
ये भी पढ़ें- जमुई कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, दूसरे आरोपी हरे राम का पैर टूटा