क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार का दिन रोमांच से भरा होने वाला है. इमर्जिंग एशिया कप 2025 में आज वह मुकाबला खेला जाएगा जिस पर करोड़ों निगाहें टिकी हुई हैं. इंडिया ए बनाम पाकिस्तान शाहीन्स. दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इस हाई-इंटेंसिटी मैच का गवाह बनेगा. दोनों टीमों ने अपने-अपने शुरुआती मैचों में शानदार जीत दर्ज की है, लेकिन पाकिस्तान शाहीन्स पर सीनियर टीम की हालिया हारों का दबाव साफ नजर आएगा. वहीं इंडिया ए अपने पहले ही मैच में दमदार खेल दिखा चुकी है और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी.
इंडिया ए ने टूर्नामेंट का आगाज यूएई को 148 रनों से मात देकर किया. वैभव सूर्यवंशी ने 144 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि कप्तान जितेश शर्मा ने 83 रन जोड़कर टीम को 20 ओवर में 297/4 जैसे विशाल स्कोर तक पहुंचाया.यूएई की टीम इस लक्ष्य के सामने टिक नहीं सकी और 148 रनों से मैच गंवा बैठी.
पाकिस्तान शाहीन्स ने भी दर्ज की जीत, लेकिन दबाव ज्यादा
पाकिस्तान शाहीन्स ने पहले मुकाबले में ओमान को 40 रनों से हराया.20 ओवर में 220/4 का स्कोर खड़ा करने के बाद उनकी गेंदबाजी ने ओमान को 180 रन पर रोक दिया.हालांकि, एशिया कप और वुमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की सीनियर टीम की हारों ने शाहीन्स पर अतिरिक्त दबाव जरूर बढ़ा दिया है.
कब, कहां और कैसे देखें यह मुकाबला?
मैच का समय
इंडिया ए स्क्वाड
प्रियंश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान/विकेटकीपर), रमणदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुर्जपनीत सिंह, विजय कुमार वैषाक, युधवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा.
पाकिस्तान शाहीन्स स्क्वाड
इरफान खान (कप्तान), यासिर खान, मुहम्मद नईम, मुहम्मद फाइक, माज़ सादाकत, गाज़ी घोरी, मुहम्मद शहजाद, साद मसूद, अराफात मिन्हास, मुबासिर खान, शाहिद अज़ीज़, सुफयान मोकीम, उबैद शाह, मुहम्मद सलमान, अहमद दानियाल.
यह भी पढ़ें: अय्यर, मिलर से लेकर रसेल तक... वो 5 बड़े खिलाड़ी, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने IPL ऑक्शन से पहले किया रिलीज