अय्यर, मिलर से लेकर रसेल तक... वो 5 बड़े खिलाड़ी, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने IPL ऑक्शन से पहले किया रिलीज

आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज़ लिस्ट जारी की है. इस बार कई टीमों ने ऐसे स्टार खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है, जो टीम के लिए लंबे समय से महत्वपूर्ण रहे हैं.

IPL Retention List franchise released big players
प्रतिकात्मक तस्वीर/ ANI

आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज़ लिस्ट जारी की है. इस बार कई टीमों ने ऐसे स्टार खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है, जो टीम के लिए लंबे समय से महत्वपूर्ण रहे हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने बड़े और अनुभवी खिलाड़ियों को रिलीज़ कर सभी को चौंका दिया है.

CSK ने युवा तेज गेंदबाज पथिराना को रिलीज़ किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को रिलीज़ कर दिया है. पथिराना को CSK ने 13 करोड़ रुपए में खरीदा था.

पिछले कुछ महीनों में पथिराना अपने लय में नहीं थे. उनके गेंदबाजी एक्शन में बदलाव के बाद स्पीड कम हो गई और उन्हें बल्लेबाज आसानी से निशाना बना रहे थे. साथ ही, श्रीलंका टीम में भी उन्हें लगातार मौके नहीं मिल रहे.

टीम प्रबंधन ने अनुमान लगाया कि पथिराना जल्द अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापस नहीं आ पाएंगे, इसलिए उन्होंने उन्हें रिलीज़ करने का निर्णय लिया.

KKR ने वेंकटेश और रसेल को रिलीज़ किया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीज़न ऑक्शन से पहले सबसे बड़ा सरप्राइज दिया. टीम ने अपने दो प्रमुख ऑलराउंडरों को रिलीज़ किया:

वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर को KKR ने 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन पिछले दो सीज़न में उनका प्रदर्शन टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में स्थिरता नहीं बनी, जिसके चलते टीम ने अय्यर के साथ नाता तोड़ने का निर्णय लिया.

आंद्रे रसेल

2014 से KKR के हिस्से रहे आंद्रे रसेल को 12 करोड़ रुपए में रखा गया था. वे सुनील नरेन के साथ टीम की रीढ़ माने जाते थे. हालांकि, पिछले दो सीज़न से उनकी फॉर्म और फिटनेस में गिरावट आई और अफवाहें हैं कि रसेल खुद भी फ्रेंचाइज़ी से बाहर होने की इच्छा रखते थे. KKR ने इस कारण और रणनीतिक बदलाव के चलते उन्हें रिलीज़ कर दिया.

  • LSG ने डेविड मिलर और रवि बिश्नोई को रिलीज़ किया
  • लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी दो बड़े नामों को रिलीज़ किया.

डेविड मिलर

36 साल के अनुभवी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर को टीम ने 7.50 करोड़ रुपए में रखा था. उम्र और पिछले सीज़न में प्रदर्शन में कमी को देखते हुए LSG ने उन्हें रिलीज़ किया. टीम अब ऐसे फिनिशर की तलाश में है जो लंबे समय तक टीम के लिए योगदान दे सके.

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई को 11 करोड़ रुपए में रखा गया था. हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में उनके प्रदर्शन में सुधार नहीं दिखा. गेंदबाजी में विकेट लेने की दर कम हुई और टीम ने युवा विकल्पों की तलाश करने का निर्णय लिया.

IPL 2026 ऑक्शन के लिए पर्स की स्थिति

16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाले IPL 2026 मिनी ऑक्शन में सभी टीमें अपने-अपने पर्स के साथ उतरेंगी.
टीमों के पास उपलब्ध पर्स इस प्रकार हैं:

  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): ₹64.30 करोड़
  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): ₹43.40 करोड़
  • मुंबई इंडियंस: ₹2.75 करोड़
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): ₹16.40 करोड़
  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): ₹25.50 करोड़
  • गुजरात टाइटंस (GT): ₹12.90 करोड़
  • राजस्थान रॉयल्स (RR): ₹16.05 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC): ₹21.80 करोड़
  • लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): ₹22.95 करोड़
  • पंजाब किंग्स (PBKS): ₹11.50 करोड़

इन स्टार खिलाड़ियों के रिलीज़ होने के बाद IPL 2026 मिनी ऑक्शन को लेकर उत्साह चरम पर है. आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, डेविड मिलर, पथिराना और बिश्नोई जैसे खिलाड़ी कई टीमों की निगाह में होंगे. ऑक्शन में किस टीम किस खिलाड़ी पर दांव लगाएगी, यह अब सबसे बड़ा रोमांचक पल होगा.

ये भी पढ़ें- रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बना भारत, नहीं दिख रहा ट्रंप के प्रतिबंधों का असर, देखें आंकड़े