Independence Day 2026: माफियाओं पर गरजे CM Yogi! लाल किले के बाद अब योगी का बड़ा संदेश

Independence Day 2026 UP CM Yogis strong message against the mafia

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लखनऊ स्थित विधान भवन में ध्वजारोहण किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को लेकर बड़ा संदेश दिया. उन्होंने Gen-Z और Gen-Alpha को उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि युवाओं की मेहनत, प्रतिभा और ऊर्जा प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है.

सीएम योगी ने कहा कि युवा ही उत्तर प्रदेश के विकास की असली ताकत हैं. उनके हुनर और मेहनत के दम पर प्रदेश को नई दिशा दी जा सकती है.

युवाओं के रोजगार और भविष्य का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नकल और भर्ती माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए नियमों में जरूरी बदलाव किए गए हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि किसी भी योग्य युवा के साथ अन्याय न हो और उसे बिना किसी रुकावट के उसकी योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने का मौका मिले.