'दीवार की तरह खड़ा है मोदी', PM मोदी ने टैरिफ हमले पर ट्रंप को लगाई लताड़! किसानों को लेकर...

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक स्पष्ट संदेश दिया कि भारत कभी अपने किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि देश की विकास यात्रा में किसानों की मेहनत और समर्पण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

Independence Day 2025 PM Modi replies trump on tariff war
Image Source: ANI

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक स्पष्ट संदेश दिया कि भारत कभी अपने किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि देश की विकास यात्रा में किसानों की मेहनत और समर्पण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पिछले साल भारत ने अनाज उत्पादन में रिकॉर्ड स्थापित किया है. मोदी ने यह भी बताया कि उचित सुविधाओं और जलवायु अनुकूल परिस्थितियों के कारण मछली उत्पादन, चावल और सब्जियों के उत्पादन में भारत ने नई ऊँचाइयों को छू लिया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के किसानों, मछुआरों और पशुपालकों के हितों की रक्षा हमेशा सरकार की प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि चार लाख करोड़ रुपये का एग्रो प्रोडक्ट अब विश्व के विभिन्न देशों में निर्यात हो रहा है. साथ ही, देश के उन सौ जिलों के लिए, जो उत्पादन के मामले में पिछड़ गए हैं, प्रधानमंत्री ‘धन धान्य किसान योजना’ के तहत विशेष सहायता प्रदान की जा रही है.

अमेरिका को लाल किले से संदेश

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में अमेरिका के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के संदर्भ में भी संकेत दिया. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए स्पष्ट किया कि भारत किसी भी नीतिगत दबाव में नहीं आएगा और अपने किसानों के हितों पर समझौता नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा मक्का, सोयाबीन, सेब, बादाम और एथनॉल सहित कई कृषि उत्पादों पर शुल्क कम करने और डेयरी उत्पादों की भारतीय बाजार में पहुंच बढ़ाने की मांग सीधे तौर पर भारतीय किसानों को प्रभावित कर सकती है, जिसे भारत स्वीकार नहीं करेगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देते हुए कहा, “भारत अपने किसानों, मछुआरों और पशुपालकों के हित में हमेशा दीवार की तरह खड़ा रहेगा. किसी भी प्रतिकूल नीति को हम कभी स्वीकार नहीं करेंगे. किसानों की मेहनत भारत की शक्ति है और यही शक्ति देश को वैश्विक स्तर पर अग्रणी बना रही है.”

उत्पादन में भारत की उपलब्धियां

मोदी ने अपने भाषण में यह भी बताया कि पिछले साल भारत ने उत्पादन के क्षेत्र में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. अनाज उत्पादन में नई ऊँचाइयों को छुआ. मछली उत्पादन में वैश्विक स्तर पर अग्रणी स्थिति प्राप्त. चावल और सब्जियों के उत्पादन में लगातार वृद्धि. प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि किसानों के प्रयास और सरकारी योजनाओं का सही तालमेल ही भारत की आर्थिक और खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करता है.

यह भी पढ़ें: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा, कहा- देश को आत्मनिर्भर बनाएं और दुनिया में ‘विश्व गुरु’ के रूप में उभरें