Samson Record Record: भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों के टारगेट का पीछा 19.2 ओवर में पूरा कर लिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए वर्चुअल क्वार्टर फाइनल जैसा था.
इस मैच में संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 50 गेंदों में 97 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी की मदद से भारत ने जीत हासिल की और सैमसन ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
ಸಾಷ್ಟಾಂಗ ನಮಸ್ಕಾರ Sanju Samson!🫡🔥#T20WorldCup | #SUPER 8 | #INDvsWI | #SanjuSamson pic.twitter.com/ePMYw9FSb0
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) March 1, 2026
कोहली का रिकॉर्ड टूटा
टी20 वर्ल्ड कप में टारगेट का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा निजी रनों की पारी का रिकॉर्ड पहले विराट कोहली के नाम था. उन्होंने 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में 82 नाबाद रन बनाए थे. अब संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 नाबाद रन बनाकर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया.
जीत का जश्न और टीम का भरोसा
इस जीत के साथ भारत ने 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज से मिली सेमीफाइनल हार का भी बदला ले लिया. संजू सैमसन का फॉर्म टूर्नामेंट के शुरू में सवालों के घेरे में था, लेकिन इस मैच में उन्होंने सभी आलोचकों को चुप करा दिया. विनिंग चौका लगाने के बाद संजू सैमसन पिच पर बैठकर भगवान का शुक्रिया अदा करते नजर आए. टीम इंडिया अब 5 मार्च को सेमीफाइनल में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड का सामना करेगी.
ये भी पढ़ें- Bengal Election 2026: BJP की परिवर्तन यात्रा शुरू, नितिन नबीन ने दिखाई हरी झंडी