Rohit Sharma Most Sixes: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले ने फैंस को रोमांच से भर दिया. रविवार, 30 नवंबर को हुए इस मैच में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ऐसा प्रदर्शन किया कि मैदान तालियों से गूंज उठा.
दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने एक बार फिर साबित किया क्यों उन्हें दुनिया की सबसे खतरनाक जोड़ी कहा जाता है. दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 136 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. यह वनडे इंटरनेशनल में उनका 20वां शतकीय स्टैंड था.
रोहित शर्मा का धमाका और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने एक बार फिर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कर दिया. इस मैच में उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज बनकर शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया.
मुकाबले से पहले रोहित को अफरीदी (351 छक्के) को पछाड़ने के लिए केवल तीन छक्कों की जरूरत थी. 20वें ओवर में मार्को जानसेन की गेंद पर लगाया गया छक्का उन्हें इस खास सूची में नंबर 1 बना गया.
वनडे में सर्वाधिक छक्के:
इस मैच में रोहित ने 51 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. खास बात यह है कि उन्होंने लगातार तीसरे वनडे मैच में 50 स्कोर किया है.
650 इंटरनेशनल छक्कों के सबसे करीब रोहित
38 वर्षीय रोहित शर्मा सिर्फ भारतीय क्रिकेट ही नहीं, बल्कि विश्व क्रिकेट में एक अनोखे मुकाम के करीब हैं. रोहित अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के पूरे करने से सिर्फ 5 कदम दूर हैं. दुनिया में अभी तक कोई भी बल्लेबाज 600 छक्कों तक नहीं पहुंच पाया, क्रिस गेल (553) भी उनसे काफी पीछे हैं. यह आंकड़ा रोहित को क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा ‘छक्का किंग’ बना सकता है.
भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
साउथ अफ्रीका:
रयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन
भारत:
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
यह भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे की शादी... सामूहिक विवाह सम्मेलन में लिए सात फेरे; देखें VIDEO