शुभमन गिल को बीच खेल में ऐसा क्या हुआ कि ICU में होना पड़ा भर्ती, कोलकाता टेस्ट खेलना मुश्किल

Shubham Gill In ICU: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट मैच में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान शुभमन गिल को पहले दिन के खेल के दौरान गर्दन में अचानक ऐंठन होने के कारण रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा.

Ind vs sa captain 1st test Shubman Gill iadmitted to ICU Kolkata Test
Image Source: Social Media

Shubham Gill In ICU: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट मैच में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान शुभमन गिल को पहले दिन के खेल के दौरान गर्दन में अचानक ऐंठन होने के कारण रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. वह पहले दिन की पारी में केवल 4 रन ही बना पाए और इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर लौटे नहीं. इस चोट के चलते भारतीय टीम की पहली पारी 189 रन पर नौ विकेट खोकर समाप्त हुई.

दूसरे दिन (15 नवंबर) शुभमन को वुडलैंड्स अस्पताल में स्ट्रेचर पर ले जाया गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार उन्हें ICU में भर्ती किया गया है और स्कैन व MRI टेस्ट भी पूरे कर लिए गए हैं. गिल को गर्दन और आसपास के हिस्सों में तीव्र दर्द था, इसलिए उन्हें निगरानी में रखा गया है. हालांकि डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति स्थिर है.

स्वीप शॉट के दौरान हुई चोट

शुभमन की चोट उस समय हुई जब उन्होंने साउथ अफ्रीकी स्पिनर साइमन हार्मर की गेंद पर स्वीप शॉट खेला. शॉट के तुरंत बाद उन्हें अपनी गर्दन में तेज दर्द महसूस हुआ और फिजियो को बुलाना पड़ा. मैदान पर प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें नेक कॉलर पहनाकर ड्रेसिंग रूम में आराम कराया गया, लेकिन दर्द कम नहीं हुआ.

टीम मैनेजमेंट की प्रतिक्रिया

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मोर्केल ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं कि चोट कैसे लगी. उन्होंने कहा, "पहले हमें यह समझना होगा कि उन्हें गर्दन में जकड़न कैसे हुई. हो सकता है यह सिर्फ पिछली रात की नींद का असर हो. इसे हम वर्कलोड से जोड़कर नहीं देख रहे."

टीम की स्थिति

शुभमन गिल के मैदान से बाहर होने के बाद ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी संभाली. BCCI ने बताया कि शुभमन की चोट गंभीर है, लेकिन टीम की स्थिति मजबूत बनी हुई है. उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई जा रही है ताकि भारतीय टीम आगे के खेल में कप्तान के नेतृत्व का लाभ उठा सके. इस टेस्ट मैच में अब यह देखना अहम होगा कि गिल की गैरमौजूदगी में भारत की बल्लेबाजी और रणनीति पर क्या असर पड़ता है.

यह भी पढ़ें- PM Kisan 21st Installment: करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन खाते में आएंगे पीएम किसान के पैसे