IND vs PAK: कोलंबो में बारिश का खतरा, भारत-पाकिस्तान मैच रद्द हुआ तो किसे होगा फायदा?

भारत–पाकिस्तान मुकाबलों को लेकर फैंस की उत्सुकता हमेशा चरम पर रहती है और टी20 वर्ल्ड कप में होने वाला यह मैच भी उसी रोमांच से भरा हुआ है.

IND vs PAK T20 World Cup Rain forecast in India-Pakistan match
प्रतिकात्मक तस्वीर/ ANI

IND vs PAK: भारत–पाकिस्तान मुकाबलों को लेकर फैंस की उत्सुकता हमेशा चरम पर रहती है और टी20 वर्ल्ड कप में होने वाला यह मैच भी उसी रोमांच से भरा हुआ है. हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच हुए विवाद और पहले मैच के बहिष्कार जैसे फैसलों के बाद यह मुकाबला और भी ज्यादा चर्चा में है. साथ ही, एशिया कप 2025 के दौरान हुए बवाल को देखते हुए इस बार भी मुकाबले पर सबकी नजरें टिकी हैं.

लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. 15 फरवरी को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है.

मैच वाली शाम बारिश का अनुमान

रविवार, 15 फरवरी को ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है.

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी इलाके में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इसके चलते कोलंबो और आसपास के इलाकों में खराब मौसम की चेतावनी दी गई है. मौसम पर नजर रखने वाली वेबसाइट्स के मुताबिक शाम 6 से 8 बजे के बीच बारिश की आशंका ज्यादा है. अगर इस दौरान तेज बारिश हुई तो मैच रद्द भी किया जा सकता है.

मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

अगर बारिश की वजह से मुकाबला पूरा नहीं हो पाता और रद्द करना पड़ता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे. मौजूदा हालात में भारत और पाकिस्तान के 4-4 अंक हैं. ऐसे में मैच रद्द होने पर दोनों के 5-5 अंक हो जाएंगे और दोनों टीमों का सुपर-8 में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा.

फायदा किसे, नुकसान किसे?

फायदा: भारत और पाकिस्तान दोनों को ही फायदा होगा, क्योंकि दोनों अगले राउंड में पहुंच जाएंगी.

नुकसान: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और नीदरलैंड के लिए यह नुकसानदेह स्थिति होगी. दोनों टीमों के अभी 2-2 अंक हैं और उनका सिर्फ एक-एक मैच बाकी है. वे अपने मैच जीत भी जाएं तो भी 4 अंक ही होंगे, जो सुपर-8 के लिए काफी नहीं होंगे.

अगर मैच का नतीजा निकला तो समीकरण

अगर भारत-पाक मैच पूरा होता है और किसी एक टीम को जीत मिलती है, तो वह टीम सीधे अगले दौर में पहुंच जाएगी. हारने वाली टीम को फिर USA और नीदरलैंड के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.

नीदरलैंड के लिए राह और मुश्किल है क्योंकि उसका आखिरी मैच भारत से है. वहीं USA का सामना अपने अंतिम मैच में नामीबिया से है, जिसने अब तक कोई मुकाबला नहीं जीता है. अगर भारत पाकिस्तान को हरा देता है और नामीबिया किसी तरह पाकिस्तान को मात दे देता है, जबकि USA अपना मैच जीत ले, तो ऐसी स्थिति में अमेरिकी टीम अगले राउंड में पहुंच सकती है.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 'वैलेंटाइन डे' पर इन 3 राशि वालों का टूटेगा दिल, किसे मिलेगा प्यार? पढ़े आज का लव राशिफल