इंग्लैंड के खिलाफ पस्त हुई टीम इंडिया! इस दिग्गज नेता ने कोहली से लगाई खास गुहार, जानें क्या कहा

shashi tharoor On Virat Kohli: भारत-इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में दो दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी का असर साफ नजर आ रहा है. रोहित शर्मा और विराट कोहली, दोनों की कमी क्रिकेट प्रेमियों को खल रही है.

ind vs eng veteran leader shashi tharoor made a special appeal to Kohli know what he said
Image Source: ANI

shashi tharoor On Virat Kohli: भारत-इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में दो दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी का असर साफ नजर आ रहा है. रोहित शर्मा और विराट कोहली, दोनों की कमी क्रिकेट प्रेमियों को खल रही है. खासकर विराट कोहली की अनुपस्थिति का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है. इस बात को कांग्रेस सांसद और क्रिकेट प्रेमी शशि थरूर ने भी खुले दिल से स्वीकार किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर विराट की वापसी की इच्छा जताते हुए कहा कि उनके धैर्य, जोश और प्रेरणादायक अंदाज के बिना टीम का प्रदर्शन अधूरा लगता है.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया था. फिटनेस और फील्डिंग में कोई कमी न होने के बावजूद इस फैसले ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया. जबकि उनकी योजना थी कि वे 2027 तक वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में खेलते रहेंगे, लेकिन इस अचानक फैसले ने सभी को चौंका दिया.

शशि थरूर का भावुक संदेश

शशि थरूर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, "मुझे इस सीरीज के दौरान कई बार विराट कोहली की कमी महसूस हुई. लेकिन इस टेस्ट मैच में जितनी कमी महसूस हुई, उतनी कभी नहीं हुई. उनका धैर्य और जोश, मैदान पर उनकी उपस्थिति, उनकी बल्लेबाजी ये सब कुछ अलग ही परिणाम ला सकते थे. क्या अब उनके संन्यास की घोषणा में देर नहीं हो गई? विराट, देश को आपकी जरूरत है." यह पोस्ट दर्शाती है कि देश के बड़े हिस्से के फैंस भी चाहते हैं कि विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में वापसी करें और टीम को फिर से मजबूत करें.

विराट का टेस्ट क्रिकेट में करियर

कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 30 शतक लगाकर 9,230 रन बनाए हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने 68 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 40 जीत, 17 हार और 11 ड्रॉ रहे. वे भारत के सबसे सफलतम टेस्ट कप्तानों में से एक हैं. उनके अनुभव और बल्लेबाजी की काबिलियत टीम के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रही है.

यह भी पढ़ें- सावधान! ऑनलाइन ठगी का नया तरीका आया सामने, जानें पंकज के बैंक से कैसे उड़े 8.8 लाख रुपये, ऐसे करें बचाव