IND vs ENG: अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले बने भारत के पहले स्पिनर

Axar Patel Records: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का विकेट लेकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए.

IND vs ENG Axar Patel creates history India first spinner achieve this feat in T20 Internationals
Image Source: Social Media

Axar Patel Records: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का विकेट लेकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए. इसके साथ ही अक्षर भारत के पहले स्पिन गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 100 विकेट का आंकड़ा छुआ है.

भारत के चौथे गेंदबाज जिन्होंने पूरे किए 100 विकेट

अगर सभी भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो अक्षर पटेल टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय हैं. इस सूची में उनसे आगे सिर्फ तीन तेज गेंदबाज हैं.

  • अर्शदीप सिंह - 133 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह- 121 विकेट
  • हार्दिक पांड्या- 114 विकेट
  • अक्षर पटेल- 100 विकेट
  • युजवेंद्र चहल- 96 विकेट

चहल को पीछे छोड़ा

इस उपलब्धि के साथ अक्षर पटेल भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर भी बन गए हैं. उन्होंने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम इस फॉर्मेट में 96 विकेट हैं. अब भारतीय स्पिन गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अक्षर के नाम दर्ज हो गया है.

एक और खास रिकॉर्ड बनाया

अक्षर पटेल ने इस मैच में एक और खास उपलब्धि हासिल की. वह भारत के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 500 से ज्यादा रन बनाने के साथ 100 या उससे ज्यादा विकेट भी लिए हैं.

अक्षर अब तक इस फॉर्मेट में 61 पारियों में 736 रन बना चुके हैं और उनके नाम अब 100 विकेट भी हो गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ हार्दिक पांड्या के नाम था, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 2,288 रन बनाने के साथ 114 विकेट भी लिए हैं.

दूसरे टी20 में कैसा रहा प्रदर्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अक्षर पटेल ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया. उनका इकॉनमी रेट 5 रन प्रति ओवर रहा, जो मैच में काफी प्रभावी साबित हुआ. हालांकि बल्लेबाजी में वह ज्यादा योगदान नहीं दे सके. उन्होंने 3 गेंदों में 2 रन बनाए और रन आउट होकर पवेलियन लौट गए.

लगातार बढ़ रहा है अक्षर का कद

पिछले कुछ वर्षों में अक्षर पटेल ने भारत के लिए बल्ले और गेंद दोनों से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे करने के बाद उन्होंने खुद को भारत के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में शामिल कर लिया है. आने वाले मैचों में उनसे टीम को इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

ये भी पढ़ें- जयपुर मेट्रो का होगा विस्तार, पीएम मोदी ने ₹13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास