IND vs AUS: सिडनी में जीत के बाद भावुक हो गए विराट कोहली, रोहित ने ऑस्ट्रेलिया को क्यों कहा थैंक यू?

Virat Kohli Emotional: भारत ने भले ही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 1-2 से गंवाई हो, लेकिन सिडनी के मैदान पर मिली नौ विकेट की जबरदस्त जीत ने दौरे का समापन यादगार बना दिया. टीम इंडिया के दो दिग्गज, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने नाबाद पारियों से न सिर्फ भारत को जीत दिलाई, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के दिल भी जीत लिए.

IND vs AUS Virat Kohli emotional after the win in Sydney why did Rohit say thank you to Australia
Image Source: Social Media/X

Virat Kohli Emotional: भारत ने भले ही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 1-2 से गंवाई हो, लेकिन सिडनी के मैदान पर मिली नौ विकेट की जबरदस्त जीत ने दौरे का समापन यादगार बना दिया. टीम इंडिया के दो दिग्गज, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने नाबाद पारियों से न सिर्फ भारत को जीत दिलाई, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के दिल भी जीत लिए.

ओपनर रोहित शर्मा ने 125 गेंदों पर नाबाद 121 रन ठोके, जबकि विराट कोहली ने 74 रनों की शानदार पारी खेली. दोनों ने मिलकर 168 रनों की अटूट साझेदारी कर भारत को 38.3 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

रोहित और विराट ने कहा दिल छू लेने वाला संदेश

मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने मैदान पर मौजूद ऑस्ट्रेलियाई फैंस को अभिवादन किया. पोस्ट-मैच बातचीत में विराट कोहली ने कहा, “हम भी धन्यवाद कहना चाहते हैं. हमें इस देश में आकर और इतने शानदार दर्शकों के सामने खेलने में बहुत मज़ा आया. यहां हमें हमेशा सम्मान मिला, समर्थन मिला… यह जगह हमारी क्रिकेटिंग यात्रा का अहम हिस्सा रही है.”

वहीं रोहित शर्मा ने भावुक होकर कहा, “मुझे नहीं पता कि हम अब दोबारा ऑस्ट्रेलिया खेलने आ पाएंगे या नहीं. लेकिन यहां की यादें मेरे साथ हमेशा रहेंगी, 2008 की शुरुआत से लेकर आज की इस जीत तक. बहुत सारी अच्छी-बुरी यादें हैं, लेकिन हर पल खास रहा.”

जाते-जाते रोहित ने दर्शकों की ओर हाथ हिलाते हुए कहा, “थैंक यू ऑस्ट्रेलिया!”

भारतीय क्रिकेट के दो स्तंभ, एक सुनहरा अध्याय

विराट और रोहित का ऑस्ट्रेलिया के मैदानों से यह विदाई पल भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक भावनात्मक अध्याय के रूप में दर्ज होगा. 2008 से लेकर 2025 तक, इन दोनों ने कंगारू धरती पर कई यादगार जीतों, शतकों और जज़्बातों से भारतीय फैंस को गौरवान्वित किया है.

यह भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए सरकार ला रही नए नियम, लॉन्च होगा MNV प्लेटफॉर्म, जानें क्या बदलेगा