IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी शिकस्त, सूर्यकुमार यादव बने धोनी-विराट क्लब के तीसरे कप्तान

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय जुड़ गया है और इस बार इसके नायक हैं सूर्यकुमार यादव. अपनी दमदार बल्लेबाज़ी के साथ-साथ अब उन्होंने कप्तानी से भी दिल जीत लिया है.

IND vs AUS India defeated Australia Suryakumar Yadav became the third captain of Dhoni-Virat club
Image Source: Social Media

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय जुड़ गया है और इस बार इसके नायक हैं सूर्यकुमार यादव. अपनी दमदार बल्लेबाज़ी के साथ-साथ अब उन्होंने कप्तानी से भी दिल जीत लिया है. ऑस्ट्रेलिया की सरज़मीं पर टी20 सीरीज जीतकर सूर्या ने एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के एलीट क्लब में अपनी जगह पक्की कर ली है.

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की, जबकि पहला और आखिरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. सीरीज का दूसरा मैच कंगारुओं के नाम रहा, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और लगातार तीसरा व चौथा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली.

धोनी-विराट के बाद अब सूर्या की बारी

भारतीय कप्तानों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने का गौरव अब तक सिर्फ एमएस धोनी, विराट कोहली, और अब सूर्यकुमार यादव को हासिल हुआ है.

  • 2012 में, धोनी की कप्तानी में तीन मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी.
  • 2016 में, धोनी के नेतृत्व में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.
  • 2018 में, कोहली की कप्तानी में सीरीज 1-1 से बराबर रही.
  • 2020 में, विराट कोहली ने टीम इंडिया को 2-1 से ऐतिहासिक जीत दिलाई थी.

अब 2025 में, सूर्या ने 5 मैचों की सीरीज को 2-1 से जीतकर इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा दिया है.

बारिश ने बिगाड़ा पांचवां मुकाबला

ब्रिस्बेन में खेले गए पांचवें टी20 में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की थी. 4.5 ओवर में बिना किसी विकेट के 52 रन बना लिए थे, लेकिन तभी बारिश ने खेल का मज़ा किरकिरा कर दिया. लगातार होती बारिश के चलते मुकाबले को रद्द करना पड़ा. इस मैच में भारत ने रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया था.

विदेशों में भी सूर्या की कप्तानी का जलवा

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है. इससे पहले 2024 में दक्षिण अफ्रीका में, भारत ने उनकी कप्तानी में 4 मैचों की सीरीज 3-1 से जीती थी. और अब ऑस्ट्रेलिया में मिली जीत ने उनके नेतृत्व कौशल पर मोहर लगा दी है.

नए युग के कप्तान की पहचान

सूर्यकुमार यादव सिर्फ एक विस्फोटक बल्लेबाज़ नहीं, बल्कि अब भारत के लिए एक रणनीतिक और आत्मविश्वासी कप्तान बनकर उभरे हैं. उनकी आक्रामक सोच, सकारात्मक रवैया और टीम पर भरोसा उन्हें अगली पीढ़ी का ‘लीडर ऑफ द ब्लू ब्रिगेड’ बनाता है.

यह भी पढ़ें- एर्दोगन ने नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारेंट, तुर्की के इस ऐलान से हमास हुआ गदगद; जानें इसके मायने