उत्तर प्रदेश में मौसम बदलेगा करवट, 5 दिन तक बरसेंगे बादल, IMD का ब्लू अलर्ट जारी

Uttar Pradesh Rain Alert: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से जारी भीषण गर्मी और उमस के बीच अब राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है.

imd Rain alert for Uttar Pradesh weather forecast for UP
imd Rain alert for Uttar Pradesh weather forecast for UP

Uttar Pradesh Rain Alert: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से जारी भीषण गर्मी और उमस के बीच अब राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है. अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी. साथ ही, प्रदेश में मानसून की दस्तक भी अब ज्यादा दूर नहीं मानी जा रही है.

इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जून से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज होने लगेंगी और यह सिलसिला 1 जुलाई तक जारी रह सकता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और बरेली समेत कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. इससे दिन और रात के तापमान में कमी आने की संभावना है.

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, अमेठी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और फतेहपुर समेत कई जिलों के लिए भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है, जिससे खेतों और जल स्रोतों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है.

मौसम विभाग ने 30 जून से 1 जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए ब्लू अलर्ट जारी किया है. ब्लू अलर्ट का अर्थ है कि मौसम में बदलाव के चलते गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं. हालांकि यह स्थिति अत्यधिक खतरनाक नहीं मानी जाती, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह मौसम परिवर्तन प्रदेश में मानसून के आगमन का संकेत भी हो सकता है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: UP बीजेपी की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे नीरज और पूजा पाल बने उपाध्यक्ष; 46 नेताओं को मिली जिम्मेदारी