Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. मार्च की शुरुआत में जहां तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया था, वहीं अब बादल, तेज हवाएं और बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है, जिसके चलते तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा.
मार्च के शुरुआती दिनों में दिल्ली में तेज गर्मी दर्ज की गई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह बदल गया है. आसमान में बादल छाए रहने लगे हैं और हल्की बारिश व बूंदाबांदी के संकेत मिल रहे हैं. तेज हवाओं के कारण गर्मी से राहत महसूस हो रही है.
28 मार्च: दिन में चढ़ा पारा, फिर बदले हालात
शनिवार 28 मार्च को सुबह हल्के बादल रहे, लेकिन दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ गया.
हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही अगले दिन बदलाव के संकेत दे दिए थे और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया.
29 मार्च: तेज हवा और बारिश का अलर्ट
रविवार सुबह 6 बजे तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूरे दिन बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बदलाव जारी रहेगा—
सोमवार-मंगलवार: बादल छाए रहेंगे, दोपहर बाद हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.
1-2 अप्रैल: बादल रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम होगी, तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है.
3 अप्रैल: फिर से मौसम बदल सकता है और हल्की बारिश हो सकती है.
लगातार बदलते मौसम के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. वहीं 18 मार्च के बाद से दिल्ली की हवा मध्यम श्रेणी में बनी हुई है और फिलहाल इसमें बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं.
ये भी पढ़ें- Rashifal: इन 2 राशि वालों की टूटेगी शादी, मेष-मिथुन वालों को निवेश में होगा फायदा, पढ़ें आज का राशिफल