महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश, प्राइज मनी सुनकर चौंक जाएंगे आप

ICC Women's T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला क्रिकेट का दायरा लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही खिलाड़ियों को मिलने वाली आर्थिक मजबूती भी नई ऊंचाइयों को छू रही है. आगामी महिला टी20 विश्व कप 2026 इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनने जा रहा है.

ICC Women's T20 World Cup 2026 Prize Money in rupees
Image Source: Social Media

ICC Women's T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला क्रिकेट का दायरा लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही खिलाड़ियों को मिलने वाली आर्थिक मजबूती भी नई ऊंचाइयों को छू रही है. आगामी महिला टी20 विश्व कप 2026 इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनने जा रहा है. इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने रिकॉर्ड इनामी राशि का ऐलान किया है. दिलचस्प बात यह है कि टूर्नामेंट की उपविजेता टीम को मिलने वाली रकम भी कई बड़े घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंटों के विजेताओं से ज्यादा होगी.

12 जून से शुरू होगा महिला क्रिकेट का महाकुंभ

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में किया जाएगा. टूर्नामेंट के 10वें संस्करण में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी और उनके बीच 33 मुकाबले खेले जाएंगे. सभी टीमों को छह-छह टीमों के दो समूहों में बांटा गया है. भारतीय टीम और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने का मौका मिलेगा.

ICC ने घोषित की रिकॉर्ड इनामी राशि

आईसीसी ने इस बार महिला टी20 विश्व कप के लिए कुल 8,764,615 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि तय की है. भारतीय मुद्रा में यह आंकड़ा करीब 244 करोड़ रुपये बैठता है. यह राशि पिछले संस्करण की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है, जो महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और व्यावसायिक सफलता को दर्शाती है.

चैंपियन टीम को मिलेगा करोड़ों का खजाना

टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली टीम को 2.34 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे. भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 65 करोड़ रुपये के बराबर है. यह राशि कई प्रतिष्ठित क्रिकेट लीगों की विजेता टीमों को मिलने वाली प्राइज मनी से कहीं अधिक है. महिला क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे बड़ी पुरस्कार राशियों में से एक मानी जा रही है.

रनर-अप टीम भी होगी मालामाल

फाइनल मुकाबले में हारने वाली टीम को भी बड़ी आर्थिक सौगात मिलने वाली है. उपविजेता टीम को 1.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे, जिसकी भारतीय कीमत लगभग 32 करोड़ रुपये है. यह रकम इतनी बड़ी है कि हाल ही में आईपीएल चैंपियन टीम को मिली इनामी राशि से भी अधिक है. इससे साफ है कि आईसीसी महिला क्रिकेट को नई पहचान और आर्थिक मजबूती देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

सेमीफाइनल तक पहुंचने का भी मिलेगा बड़ा इनाम

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली प्रत्येक टीम को 675,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी. भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 18.5 करोड़ रुपये बैठती है. यानी खिताब नहीं जीतने पर भी अंतिम चार में जगह बनाने वाली टीमों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है.

ग्रुप स्टेज में हर जीत का भी मिलेगा फायदा

आईसीसी ने केवल नॉकआउट टीमों के लिए ही नहीं बल्कि ग्रुप चरण में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों के लिए भी पुरस्कार की व्यवस्था की है. ग्रुप स्टेज में हर जीत पर टीमों को 31,154 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 90 लाख रुपये के बराबर है. इसके अलावा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली अन्य टीमों को भी करीब 7 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 54 गेंद, 126 रन... इस बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ शतक से मचाया तहलका, गेंदबाजों की खड़ी कर दी खटिया