'मेरे लिए पुतिन सही हैं...', ट्रंप के साथ बात करते ऐसा क्यों बोल गई इटली की पीएम मेलोनी?

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई.

I would perefer volodomyr putin italy pm talkes with trump while mic on
Image Source: Social Media

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई. इस अहम बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सहित यूरोप के कई शीर्ष नेता भी शामिल हुए.

हालांकि औपचारिक वार्ता शुरू होने से पहले कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान खींचा. कई नेता यह भूल बैठे कि उनके माइक्रोफोन चालू हैं. इस दौरान हुई अनौपचारिक बातचीत रिकॉर्ड हो गई, जिसमें कई दिलचस्प और हल्के-फुल्के क्षण सामने आए.

अच्छे लग रहे हो 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से ट्रंप को यह कहते हुए सुना गया, "अच्छे लग रहे हो... थोड़ा टैन हो गए हो क्या? सब ठीक है?" इस पर मैक्रों मुस्कराते हुए बोले, "धन्यवाद, काम के लिए तैयार हूं." इसके अलावा ट्रंप ने इस बात के संकेत दिए कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कॉल कर एक त्रिपक्षीय बैठक बुलाने का विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पुतिन समझौते के लिए तैयार हैं... खासकर मेरे साथ."

मेरे लिए जेलेंस्की ही ठीक हैं

इस अनौपचारिक माहौल में ट्रंप ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से हालचाल पूछा, वहीं पास बैठीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मर्ज की ऊंचाई को लेकर मज़ाक करते हुए कहा, "मुझे इनके बगल में खड़ा होना पसंद नहीं... मेरे लिए जेलेंस्की ही ठीक हैं." एक और दिलचस्प पल तब आया जब ट्रंप ने मैक्रों को एक नए बॉलरूम की योजना के बारे में बताया और कहा, "हम यहां, ठीक इस दिशा में एक बड़ा हॉल बना रहे हैं... शानदार होगा." इस पर मेलोनी ने भी अपनी सहमति जताई.

नाटो की सुरक्षा की गारंटी देंगे 

बैठक के औपचारिक चरण में ट्रंप ने जेलेंस्की से स्पष्ट शब्दों में कहा कि यूक्रेन को उन क्षेत्रों को भूल जाना चाहिए जो वह रूस से हार चुका है. साथ ही उन्होंने यूक्रेन को नाटो में शामिल करने के विचार को भी विराम देने की सलाह दी. उन्होंने कहा, "यह युद्ध अब खत्म होना ही चाहिए. हम यूक्रेन को नाटो जैसी सुरक्षा की गारंटी देंगे." 

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बातचीत के दौरान युद्ध समाप्ति के लिए तीन अहम शर्तें रखीं. 

  • यूक्रेन को ठोस सुरक्षा गारंटी मिलना
  • अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाने की स्वतंत्रता

शांति बहाल होने के बाद देश में चुनाव कराना अब इन तीनों शर्तों को मानने के लिए रूस को राज़ी करना डोनाल्ड ट्रंप के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. इस अहम बैठक में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टुब, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और नाटो महासचिव मार्क रुटे जैसे बड़े नेता भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: नई जंग छेड़ने की तैयारी में अमेरिका! तैनात किए तीन वॉरशिप; भड़के वेनेजुएला ने 45 लाख लड़ाकों को 'जंग' में उतारा