दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला के पास हाल ही में अमेरिका द्वारा सैन्य गतिविधियों में तेज़ी लाए जाने से क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिका ने तीन विध्वंसक युद्धपोत वेनेजुएला की समुद्री सीमा के निकट भेज दिए हैं. यह कदम ड्रग कार्टेल के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उठाया गया है, जिसे ट्रंप प्रशासन वैश्विक आतंकवाद के समकक्ष मानता है.
सूत्रों के अनुसार, अगले 36 घंटों में तीन अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस ग्रेवली, यूएसएस जेसन डनहम, और यूएसएस सैम्पसन कैरिबियाई सागर में वेनेजुएला के निकट पहुंच जाएंगे. इस सैन्य तैनाती में करीब 4000 अमेरिकी नौसैनिकों और नाविकों की भागीदारी है. इसके अलावा, अमेरिका ने कई P-8 गश्ती विमान, युद्धपोत, और कम से कम एक हमलावर पनडुब्बी को भी इस क्षेत्र में सक्रिय किया है.
अमेरिका का मकसद और रणनीति
ट्रंप प्रशासन का दावा है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी रोकना और ड्रग माफियाओं की कमर तोड़ना है. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ये सैन्य उपकरण सिर्फ निगरानी और खुफिया गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर हमलावर कार्रवाई के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इन ऑपरेशनों को अंतरराष्ट्रीय जल और हवाई क्षेत्र में ही संचालित किया जाएगा ताकि किसी देश की संप्रभुता का सीधा उल्लंघन न हो.
वेनेजुएला की प्रतिक्रिया
अमेरिका की इस आक्रामक पहल के जवाब में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अपने देश की रक्षा के लिए मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने ऐलान किया है कि वेनेजुएला की ज़मीन, समुद्र और आकाश की रक्षा के लिए 45 लाख से अधिक मिलिशिया तैनात की जाएगी. मादुरो ने एक टेलीविजन संबोधन में कहा कि देश अपनी संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा और अमेरिका की हर चुनौती का जवाब देने को तैयार है.
क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं
अमेरिका की यह सैन्य तैनाती दक्षिण अमेरिका में कई देशों के लिए चिंता का विषय बन गई है. कई पड़ोसी देशों ने ट्रंप प्रशासन के इस कदम की आलोचना करते हुए इसे एक संप्रभु देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया है. जानकारों का मानना है कि अगर यह टकराव बढ़ा, तो इससे पूरे लैटिन अमेरिकी क्षेत्र में अस्थिरता फैल सकती है.त करने के लिए 45 लाख से अधिक मिलिशिया के साथ एक विशेष योजना को सक्रिय करूंगा - मिलिशिया जो तैयार, सक्रिय और सशस्त्र हैं."
यह भी पढ़ेंः पाकिस्तानी सेना का कुकर्म! UNSC में भारत ने PAK की उड़ाईं धज्जियां, महिलाओं के प्रति हिंसा पर एक्सपोज