Huawei ने अपनी लोकप्रिय Nova 14 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ दिया है. Huawei Nova 14 Vitality Edition को कंपनी ने चीन में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है. यह Nova 14 सीरीज़ का चौथा डिवाइस है, जो खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो पावरफुल परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिज़ाइन की तलाश में हैं.
डिज़ाइन और डिस्प्ले
इस नए स्मार्टफोन में 6.7-इंच की OLED फुल-HD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz की एडाप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. स्क्रीन की ब्राइटनेस 1,100 निट्स तक पहुंचती है, जिससे धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलती है. इसके अलावा, फोन 395ppi पिक्सल डेंसिटी, 2160Hz PWM डिमिंग और 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है.
कैमरा सेटअप
Huawei Nova 14 Vitality Edition में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का RYYB प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल मैक्रो लेंस शामिल है. सेल्फी के शौकीनों के लिए भी यह फोन किसी सरप्राइज़ से कम नहीं है, क्योंकि इसमें 50MP का हाई-रेज़ोल्यूशन फ्रंट कैमरा मौजूद है.
परफॉर्मेंस और बैटरी
यह स्मार्टफोन HarmonyOS 5.1 पर काम करता है और इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इतनी पावरफुल बैटरी लंबे समय तक चलने के लिए काफी है और चार्जिंग भी मिनटों में हो जाती है.
कनेक्टिविटी और सुरक्षा फीचर्स
Huawei ने इस फोन को हर जरूरी कनेक्टिविटी फीचर से लैस किया है. इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.2, GPS, NFC, और USB Type-C जैसे फीचर्स शामिल हैं. साथ ही फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और कई जरूरी सेंसर जैसे Ambient Light, Gyroscope, Proximity Light आदि भी दिए गए हैं.
डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी
Huawei Nova 14 Vitality Edition को IP65 रेटिंग मिली हुई है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है. इसका वजन 192 ग्राम है और यह महज 7.18mm पतला है, जिससे इसे पकड़ना काफी आसान और आरामदायक रहता है.
कीमत और उपलब्धता
ये भी पढ़ें: अब WhatsApp मैसेज भेजने पर लगेगी लिमिट! जानिए नए नियमों की जद में किसे होगा नुकसान