HPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है. हिमाचल प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में शिक्षण कार्य करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत कॉलेज कैडर के लिए कुल 373 रिक्त पदों को भरने का फैसला किया है. ऐसे उम्मीदवार जो संबंधित विषयों में आवश्यक शैक्षणिक योग्यता रखते हैं और अध्यापन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती सुनहरा मौका साबित हो सकती है.
आवेदन प्रक्रिया कब तक चलेगी?
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जून 2026 से शुरू कर दी गई है. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. अभ्यर्थी रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे. वहीं, लिखित परीक्षा का आयोजन जुलाई 2026 के तीसरे सप्ताह में किए जाने की संभावना जताई गई है.
कितना मिलेगा वेतन?
इस भर्ती के तहत चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रारंभिक तौर पर जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया जाएगा. प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें हर महीने 35 हजार रुपये का मानदेय प्रदान किया जाएगा.
कई विषयों के लिए निकाली गई हैं रिक्तियां
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती अभियान के तहत 22 से अधिक विषयों के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं. अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता और विषय के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. विभिन्न विषयों में रिक्त पद निर्धारित किए गए हैं ताकि उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके.
इन विषयों में भी हैं रोजगार के अवसर
मुख्य विषयों के अलावा आयोग ने कई अन्य विषयों में भी भर्ती की घोषणा की है. इनमें भूविज्ञान, संस्कृत, संगीत (गायन और वादन), नृत्य, तबला और दर्शनशास्त्र जैसे विषय शामिल हैं. इन विषयों के लिए भी अलग-अलग पद आरक्षित किए गए हैं. विषयवार पदों की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं.
आवेदन कैसे करें?
ये भी पढ़ें: RBI में नौकरी का सुनहरा मौका! यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर वैकेंसी, मिलेगा 1.5 लाख रुपये स्टाइपेंड