सोशल मीडिया की दुनिया में Facebook लगातार नये फीचर्स पेश कर रहा है ताकि क्रिएटर्स और उनके फॉलोअर्स के बीच संवाद और अनुभूति और गहरी हो सके. इसी क्रम में कंपनी ने हाल ही में फैन चैलेंजेज़ और पर्सनलाइज़्ड टॉप फैन बैज जैसे दो नए टूल्स लॉन्च किए हैं. इनका मकसद है. फैंस की भागीदारी को बढ़ाना और सबसे सक्रिय समर्थकों को विशेष पहचान देना.
अब क्रिएटर किसी विशेष विषय या थीम पर अपनी ऑडियंस को चैलेंज दे सकते हैं. जैसे एक कविता, फोटो, वीडियो या कोई और रचनात्मक कार्य. फॉलोअर्स दिए गए #चैलेंज हैशटैग पर क्लिक करके हिस्सा ले सकते हैं. हर चैलेंज के लिए एक समर्पित होमपेज बनेगा, जिसमें लीडरबोर्ड दिखेगा — यानी कौन‑सी एंट्री सबसे ज़्यादा प्रतिक्रियाएं पा रही है. इस तरह, फैंस दूसरे सबमिशन देख सकते हैं, प्रेरणा ले सकते हैं, और अपने प्रिय कंटेंट क्रिएटर से सीधे जुड़ सकते हैं. फेसबुक के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन महीनों में 15 लाख से अधिक एंट्रीज़ इस सिस्टम में सबमिट हुई हैं, और उन पर 1 करोड़ से ज्यादा प्रतिक्रियाएं आई हैं. कंपनी का मानना है कि यह क्रिएटर्स के लिए ब्रांड गतिविधियों, कैंपेन और एंगेजमेंट को बढ़ाने का असरदार तरीका बनेगा.
अब टॉप फैंस को मिलेगी अनूठी पहचान, पर्सनलाइज़्ड बैज के रूप में
क्रिएटरों को अब यह सुविधा दी गई है कि वे अपने सबसे वफादार और सक्रिय फॉलोअर्स के लिए कस्टम बैज डिज़ाइन करें. यह बैज उन्हें दिए जाएंगे जो लगातार लाइक, कमेंट और शेयर जैसी एक्टिविटी करते रहते हैं. जब कोई क्रिएटर नया कस्टम बैज जारी करता है, तो योग्य फॉलोअर्स को नोटिफिकेशन भेजा जाएगा ताकि वे उसे स्वीकार कर सकें. फेसबुक का दावा है कि विश्वभर में अब तक 50 करोड़ से अधिक यूज़र्स ने स्टैण्डर्ड या कस्टम टॉप फैन बैज स्वीकार किया है. नामचीन कलाकार जैसे एड शीरन और कार्डी बी ने अपनी कम्युनिटी के लिए खास यूनिक बैज भी लॉन्च किए हैं.
क्षेत्रीय स्तर पर समुदाय को सशक्त करना
इन नए फीचर्स का मकसद सिर्फ प्रतिक्रियाएँ बढ़ाना नहीं है. बल्कि ऑनलाइन समुदाय को और मज़बूत बनाना भी है. फेसबुक का दृष्टिकोण है कि फैंस की उपस्थिति और उत्साह कंटेंट क्रिएटर के लिए बल बन सके और उनकी ब्रांड वैल्यू को ऊँचाई दे सके. इस तरह, चैलेंजेज़ और टॉप फैन बैज जैसे नए टूल्स न केवल इंटरएक्शन बढ़ाने वाले हैं, बल्कि कम्युनिटी का जश्न मनाने का एक नया तरीका भी प्रस्तुत करते हैं.
यह भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा... Oppo का दमदार धमाका! लॉन्च किया ये धांसू फोन, इतनी है कीमत