WhatsApp पर चैट हो गई डिलीट? जान लीजिए ये सीक्रेट ट्रिक, बिना बैकअप कर पाएंगे रिकवर

कई बार गलती से इन चैट्स को डिलीट कर दिया जाता है, और तब यह सवाल उठता है कि क्या बिना बैकअप के इन्हें वापस लाया जा सकता है. यदि आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो चिंता की कोई बात नहीं है. हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बिना बैकअप के अपनी डिलीट हुई चैट्स को रिकवर कर सकते हैं.

How to recover chats on WhatsApp without backup
Image Source: Freepik

व्हाट्सएप पर कई बार हमें बहुत जरूरी चैट्स रहती हैं, जिनमें पते, नंबर, तस्वीरें, वीडियो और अन्य अहम जानकारी होती है. अक्सर हम इन चैट्स को सालों तक डिलीट नहीं करते, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर हम इन्हें आसानी से देख सकें. लेकिन कई बार गलती से इन चैट्स को डिलीट कर दिया जाता है, और तब यह सवाल उठता है कि क्या बिना बैकअप के इन्हें वापस लाया जा सकता है. यदि आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो चिंता की कोई बात नहीं है. हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बिना बैकअप के अपनी डिलीट हुई चैट्स को रिकवर कर सकते हैं.

क्या बिना बैकअप के चैट रिकवर हो सकती है?

व्हाट्सएप का कोई ऐसा इन-बिल्ट फीचर नहीं है, जो बिना बैकअप के डिलीट हुई चैट्स को रिकवर कर सके. हालांकि, कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे आप बिना बैकअप के भी अपनी पुरानी चैट्स को वापस पा सकते हैं. खासकर अगर आपके फोन में लोकल चैट फाइल्स स्टोर होती हैं तो यह तरीका काम कर सकता है.

चैट रिकवर करने का तरीका

अगर आपके फोन में लोकल चैट फाइल्स सेव होती हैं, तो यह तरीका आपके लिए काम आ सकता है. सबसे पहले अपने फोन के फाइल मैनेजर को खोलें और "WhatsApp" नाम के फोल्डर को ढूंढें. इस फोल्डर के अंदर "Databases" नाम का एक सबफोल्डर होगा. यहां पर आपको हालिया डेट्स से सेव हुई फाइल्स मिल सकती हैं. अगर ये फाइल्स उपलब्ध हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी चैट्स का लोकल रिकॉर्ड फोन में स्टोर हो गया है.

अब, व्हाट्सएप ऐप को बिना ऐप डेटा को क्लियर किए अनइंस्टॉल करें और फिर से इंस्टॉल करें. फिर जब आप अपना नंबर वेरिफाई करेंगे, तो व्हाट्सएप इन लोकल फाइल्स को डिटेक्ट करके चैट्स को रिस्टोर करने की कोशिश करेगा. ध्यान रखें कि यह तरीका तभी काम करेगा, जब लोकल फाइल्स फोन में डिलीट होने से पहले स्टोर की गई हों और अब भी उपलब्ध हों.

चैट्स को एक्सपोर्ट कैसे करें?

अगर आपका फोन लोकल फाइल्स स्टोर नहीं करता या ये फाइल्स डिलीट हो गई हैं, तो एक और तरीका है जिसे आप ट्राई कर सकते हैं. यदि आपने पहले से किसी के साथ चैट्स को शेयर किया है, तो उनसे उस चैट को वापस एक्सपोर्ट करने के लिए कहें. व्हाट्सएप पर आप किसी भी चैट को टेक्स्ट फॉर्मेट में एक्सपोर्ट कर सकते हैं. हालांकि, इस तरीके से पूरी चैट रिस्टोर नहीं होगी, लेकिन आपको उस चैट का कंटेंट जरूर मिल जाएगा, जो कि फिर भी आपके काम आ सकता है.

ये भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स हो जाएं अलर्ट! हैकर्स और स्कैमर्स से ऐसे बचाएं अपना अकाउंट; इस आसान स्टेप्स को करें फॉलो