Phone Safety Tips: उत्तर भारत के तमाम राज्यों में मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ा हुआ है. बारिश कभी भी आ रही है और लोगों को संभलने का मौका नहीं दे रही. मौजूदा जिंदगी में हर किसी के पास कोई ना कोई गैजेट्स होता है. ऐसे में बारिश के दौरान उसकी सुरक्षा काफी अहम हो जाती है. अगर आप बारिश में फंस गए हैं या रास्ते में हैं और जेब में फोन रखा है तो आपको उसकी केयर करनी चाहिए. वाटरप्रूफ पाउच, वॉटर रजिस्टेंस केस समेत कई ऐसे उपाय हैं, जिनसे आप अपने फोन को बचा सकते हैं.