कोई और तो नहीं चला रहा आपका Gmail अकाउंट? ऐसे लगाएं पता, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Google Play Store से लेकर कई अन्य सेवाओं तक पहुंच के लिए Gmail अकाउंट बेहद जरूरी होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपका Gmail अकाउंट किसी अनजान डिवाइस पर लॉग-इन रह गया हो तो आपकी प्राइवेट जानकारी खतरे में पड़ सकती है?

How to check which devices are logged into your Gmail account step-by-step guide
Image Source: Internet

आज के डिजिटल युग में Gmail हर Android स्मार्टफोन यूजर की प्राथमिक सेवा बन चुकी है. Google Play Store से लेकर कई अन्य सेवाओं तक पहुंच के लिए Gmail अकाउंट बेहद जरूरी होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपका Gmail अकाउंट किसी अनजान डिवाइस पर लॉग-इन रह गया हो तो आपकी प्राइवेट जानकारी खतरे में पड़ सकती है? ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि आप समय-समय पर अपने Gmail अकाउंट की लॉग-इन डिवाइसेज और एक्टिविटी जरूर चेक करें. आइए जानते हैं कैसे.

Gmail अकाउंट में लॉग-इन डिवाइसेज की जांच करें

  • सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल ब्राउज़र में myaccount.google.com खोलें.
  • यहाँ से Security (सिक्योरिटी) सेक्शन में जाएं और नीचे स्क्रॉल करें.
  • अब Your devices (आपके डिवाइसेज) टैब में जाकर Manage all devices (सभी डिवाइसेज प्रबंधित करें) पर क्लिक करें.
  • यहां आपको उन सभी डिवाइसेज की सूची मिलेगी, जिनपर आपका Gmail अकाउंट लॉग-इन है.
  • अगर कोई ऐसा डिवाइस दिखाई दे जो आपका नहीं है, तो उस पर क्लिक करके तुरंत Log out (लॉग आउट) कर दें.
  • साथ ही अपने Gmail का पासवर्ड भी बदलना न भूलें ताकि भविष्य में अकाउंट सुरक्षित रहे.

Gmail की एक्टिविटी कैसे चेक करें?

  • अपने पीसी या मोबाइल में Gmail अकाउंट लॉग-इन करें.
  • मेल इनबॉक्स के नीचे स्क्रॉल करें और Details (डिटेल्स) पर क्लिक करें.
  • एक नई विंडो खुलेगी जिसमें आपकी Gmail एक्सेस की जानकारियां जैसे IP एड्रेस, एक्सेस टाइप आदि दिखाई देंगी.
  • अगर आपको यहां कोई अजीब या अनजान एक्टिविटी मिले तो तुरंत अपना पासवर्ड बदलें और अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाएं.

Gmail अकाउंट का गलत इस्तेमाल कहीं तो नहीं हो रहा?

  • myaccount.google.com पर जाएं और Security सेक्शन खोलें.
  • नीचे स्क्रॉल करके Third-party apps with account access (अन्य साइटों पर साइन इन) सेक्शन तक जाएं.
  • यहां आपको वे सारे ऐप्स और वेबसाइट्स दिखेंगी जिनसे आपका Gmail अकाउंट लिंक्ड है.
  • अगर कोई ऐसा ऐप या वेबसाइट दिखे जो आपको संदिग्ध लगे या जिसे आपने खुद अनुमति नहीं दी है, तो उसे तुरंत Remove Access (एक्सेस हटाएं) करें.

ये भी पढ़ें: Apple यूजर्स को बड़ा झटका! कंपनी ने बंद किया 8 साल पुराना ये ऐप, जानें किस काम के लिए होता था इस्तेमाल