कहीं दमघोंटू हवा में तो नहीं रह रहे आप? सिर्फ एक टैप में ऐसे चल जाएगा पता, जानिए पूरी जानकारी

How to Check AQI: सर्दियों की शुरुआत होते ही शहरों की हवा में प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो जाती है. धुंध और धुएं का जाल शहरों के वातावरण को कवर कर लेता है, जिससे बाहर निकलना न सिर्फ असहज, बल्कि स्वास्थ्य के लिए खतरनाक भी हो सकता है. खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना एक शहर से दूसरे शहर यात्रा करते हैं, ऐसे मौसम में एयर क्वालिटी का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है.

How to check the AQI in your area using Google Maps follow these simple steps
Image Source: Freepik

How to Check AQI: सर्दियों की शुरुआत होते ही शहरों की हवा में प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो जाती है. धुंध और धुएं का जाल शहरों के वातावरण को कवर कर लेता है, जिससे बाहर निकलना न सिर्फ असहज, बल्कि स्वास्थ्य के लिए खतरनाक भी हो सकता है. खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना एक शहर से दूसरे शहर यात्रा करते हैं, ऐसे मौसम में एयर क्वालिटी का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है. प्रदूषण के कारण सांस लेने में दिक्कत, खांसी, और अन्य शारीरिक समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में यह जानना कि किस इलाके की हवा कितनी साफ है, एक अहम सवाल बन जाता है.

Google Maps का नया फीचर

Google Maps ने भारतीय यूजर्स के लिए एक खास सुविधा पेश की है, जो हवा की गुणवत्ता को रियल-टाइम में दिखाती है. अब आपको किसी भी स्थान का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) जानने के लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है. Google Maps के माध्यम से आप किसी भी शहर या इलाके की हवा की स्थिति को बहुत आसानी से देख सकते हैं.

यह फीचर न केवल Android, बल्कि iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है, जिससे यह दोनों प्लेटफॉर्म पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. एयर क्वालिटी इंडेक्स के लिए एक नंबर और कलर कोड का इस्तेमाल किया जाता है, जो यह दर्शाता है कि किसी जगह की हवा कितनी साफ या कितनी प्रदूषित है. जैसे, 0 से 50 तक का AQI ‘गुड’ माना जाता है, मतलब हवा ताजगी से भरी होती है, जबकि 400 से ऊपर का AQI गंभीर प्रदूषण का संकेत देता है और बाहर रहना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है.

Google Maps पर AQI कैसे देखें? 

Google Maps पर एयर क्वालिटी इंडेक्स देखना बहुत आसान है. आपको बस ऐप को खोलकर उस इलाके का नाम डालना होता है, जिसके बारे में आपको जानकारी चाहिए. फिर स्क्रीन के दाईं ओर एक 'Layers' आइकन दिखाई देगा, जिस पर टैप करते ही एक मेन्यू खुलेगा. इसमें 'Air Quality' का विकल्प चुनने पर उस इलाके और आसपास के क्षेत्रों का AQI डेटा दिखने लगेगा.

AQI का रंग कोड यह स्पष्ट करता है कि हवा कितनी प्रदूषित है. उदाहरण के लिए, अगर स्क्रीन पर लाल या बैंगनी रंग दिखाई देता है, तो यह खराब या बहुत खराब हवा का संकेत है. इसके अलावा, आप किसी भी रंगीन क्षेत्र पर टैप करके हवा की स्थिति के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: आपके घर में भी लगा है इस कंपनी का राउटर तो हो जाएं सतर्क, इन तरीकों से खुद को 10 मिनट में करें सेफ