How to check Real-time AQI: उत्तर भारत, विशेषकर दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है. यह इतना बिगड़ चुका है कि कई बार सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है, और खासकर उन लोगों के लिए यह एक बड़ी समस्या बन चुकी है जो रोजाना सफर करते हैं. प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार कोशिशें तो कर रही है, लेकिन आम आदमी तक समय पर सही जानकारी पहुंचना बेहद जरूरी है. इस चुनौती का समाधान Google Maps ने अपने ऐप में एक आसान फीचर से किया है, जो आपको आपके आसपास के इलाकों का रियल-टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) दिखाता है. इस जानकारी के जरिए आप घर से बाहर निकलने से पहले सही निर्णय ले सकते हैं.
AQI चेक करना क्यों है अहम ?
अगर आप रोज़ घर से बाहर निकलकर काम या पढ़ाई के लिए सफर करते हैं तो आपके लिए एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का ज्ञान बहुत महत्वपूर्ण है. AQI के जरिए आपको यह पता चलता है कि हवा कितनी साफ या गंदी है. Google Maps आपको यह जानकारी न सिर्फ प्रदूषित इलाकों की पहचान करने में मदद करता है, बल्कि यह भी बताता है कि किस इलाके में हवा ज्यादा खराब है. इससे आप सही समय पर मास्क पहनने, रास्ता बदलने या बाहर जाने का समय तय करने जैसे महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं.
Google Maps पर AQI कैसे देखें?
Google Maps के जरिए आपको आसपास की हवा की गुणवत्ता जानने के लिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
AQI लेयर से जानकारी देखें
सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन या आईफोन में Google Maps खोलें. स्क्रीन के ऊपर, आपकी प्रोफाइल फोटो के नीचे Layers का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करें. यहां आपको Air Quality ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद आपके आसपास के इलाके का AQI रंगों के साथ दिखाई देने लगेगा.
मौसम और AQI दोनों एक साथ देखें
Google Maps के होमपेज पर जाएं और Explore सेक्शन खोलें. यहां आपको एक आइकन दिखाई देगा, जिसमें मौसम और AQI दोनों की जानकारी मिलेगी. उस पर टैप करने पर आपके इलाके का तापमान और हवा की गुणवत्ता का विवरण सामने आ जाएगा.
Google Maps में AQI के रंगों का मतलब क्या है?
Google Maps में AQI को 0 से 500 तक के पैमाने पर दिखाया जाता है और इसके साथ रंग भी होते हैं, जो हवा की गुणवत्ता को दर्शाते हैं:
हरा रंग (0-100): इसका मतलब है कि हवा अपेक्षाकृत साफ और सुरक्षित है. आप बिना किसी चिंता के बाहर जा सकते हैं.
पीला और नारंगी: यह संकेत करता है कि हवा का स्तर मध्यम है. संवेदनशील लोगों को इसमें सावधानी बरतनी चाहिए.
लाल रंग (300 से ऊपर): यह बताता है कि हवा बेहद खराब है. इस स्तर पर बाहर निकलने से पहले विशेष सावधानी बरतनी जरूरी होती है. अगर संभव हो तो घर के अंदर ही रहें.
Google Maps पर AQI हर कुछ मिनटों में अपडेट होता है, ताकि आपको ताजे डेटा के आधार पर निर्णय लेने का मौका मिले. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि हवा की गुणवत्ता जगह-जगह बदल सकती है और नजदीकी मॉनिटरिंग स्टेशन हर छोटी लोकेशन का सही आंकड़ा नहीं दिखा पाते. फिर भी, Google Maps का मैप-आधारित व्यू आपको आपके आसपास के इलाकों की स्थिति का एक बेहतर और साफ अंदाजा देता है.
ये भी पढ़ें: गजब का ऑफर! Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, मिस ना करें ये डील