Republic day 2024 Parade 26 जनवरी (शुक्रवार) को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में परेड होगी. इस दौरान कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां निकाली जाएंगीं. मेजर जनरल सुमित मेहता के मुताबिक, शुक्रवार (26 जनवरी) को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सुबह 10 बजकर 30 मिनट से परेड की शुरुआत होगी. इस बार परेड विजय चौक से शुरू होगी कर्तव्य पथ पर समाप्त होगी. सुमित के अनुसार, परेड के कमांडर दिल्ली एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार होंगे.
90 मिनट होगा परेड का समय
मेजर जनरल सुमित के अनुसार, जहां परेड का कुल समय 90 मिनट होगा तो इसमें 26 मिनट झांकियों को दिया जाएगा, जबकि बाकी समय परेड के लिए होगा. उनके अनुसार, दो थीम्स पर झांकियां निकलेंगी. पहला थीम विकसित भारत तो दूसरा थीम इंडिया- द मदर ऑफ डेमोक्रेसी होगा.
इन राज्यों/संस्थाओं की झांकियां होंगी शामिल
नजर आएंगी 30 झाकियां
इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर कुल 30 झाकियां नजर आएंगी. इनमें 26 झांकियां गुजरात और तेलंगाना समेत अन्य राज्यों की शामिल हैं. वहीं, 4 झांकियां सेवा क्षेत्र से जुड़ीं होगीं. यहां पर बता दें कि इस बार की परेड में राजधानी दिल्ली और पंजाब की झांकियां परेड में शामिल नहीं होंगीं. दिल्ली और पंजाब की झाकी शामिल नहीं करने को लेकर आम आदमी पार्टी सवाल भी उठा चुकी है. उसका कहना है कि यह सब जानबूझकर और राजनीतिक वजहों से किया जा रहा है.