बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, अब OTT पर मचाएगी धमाल... कब और कहां रिलीज होगी हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन'?

Obsession OTT Release: कम बजट में बनी हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सफलता हासिल की है, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

horror film Obsession ott release date where will be stream
Image Source: Social Media

Obsession OTT Release: कम बजट में बनी हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सफलता हासिल की है, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. करीब 1 मिलियन डॉलर की लागत से तैयार इस फिल्म ने रिलीज के बाद दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब दर्शकों की नजरें इसकी ओटीटी रिलीज पर टिकी हुई हैं.

30 जून से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी उपलब्ध

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘ऑब्सेशन’ 30 जून से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रेंट और खरीदारी के विकल्प के साथ उपलब्ध होगी. दर्शक फिल्म को घर बैठे देख सकेंगे, हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इसे किस समय रिलीज किया जाएगा. फिल्म को Peacock पर देखा जा सकेगा, लेकिन शुरुआती चरण में यह केवल किराए पर लेने या खरीदने के विकल्प के साथ ही उपलब्ध रहेगी. सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के लिए इसकी स्ट्रीमिंग कब शुरू होगी, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

कमाई के मामले में फिल्म ने रचा इतिहास

बॉक्स ऑफिस पर ‘ऑब्सेशन’ का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 3200 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. भारतीय बाजार में भी इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, जहां इसका ग्रॉस कलेक्शन 93.60 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 79.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. 1.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने पहले सप्ताह में 18.55 करोड़, दूसरे सप्ताह में 31.25 करोड़ और तीसरे सप्ताह में 22 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की. रिलीज के चौथे सप्ताह में भी फिल्म की रफ्तार बनी रही और 27वें दिन इसने 60 लाख रुपये का कारोबार किया.

बढ़ती लोकप्रियता के चलते बदली गई रिलीज रणनीति

15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में करी बार्कर, इंडे नवारेट और माइकल जॉनस्टन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. शुरुआती योजना के तहत फिल्म को जून की शुरुआत में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी थी, लेकिन लगातार बढ़ती कमाई और दर्शकों के शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए निर्माताओं ने अपनी रणनीति बदल दी. भारत में फिल्म को शुरुआत में केवल 900 शो मिले थे, लेकिन मांग बढ़ने के साथ इसकी स्क्रीनिंग बढ़ाकर 3300 शो तक कर दी गई, जिसने इसकी सफलता को और मजबूत बना दिया.

ये भी पढ़ें: अलका याग्निक की सेहत ने छीनी रफ्तार, 2 साल से लाइमलाइट से दूर गायिका; जानिए किस बीमारी ने बदल दी उनकी जिंदगी