कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्राला में जा घुसी तेज रफ्तार पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत

Kaushambi Road Accident: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 श्रद्धालु घायल हो गए. यह हादसा डोरमा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्राला में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप जा टकराई.

Horrific road accident in Kaushambi speeding pickup rammed into a parked trolley 7 devotees died
Image Source: Social Media

Kaushambi Road Accident: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 श्रद्धालु घायल हो गए. यह हादसा डोरमा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्राला में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप पूरी तरह टूट गई और उसमें बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई.

बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. सभी फतेहपुर जिले के मलवां क्षेत्र के बड़ोखर गांव के रहने वाले थे. ये लोग रामनवमी के मौके पर शीतला धाम दर्शन करने आए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया.

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. घायलों की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. घायलों को अस्पताल भेजने के लिए चार एंबुलेंस लगाई गईं. इलाज के दौरान 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी का इलाज चल रहा है.

हाईवे पर लगा जाम

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, तब जाकर ट्रैफिक धीरे-धीरे सामान्य हुआ. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- भारत के पास कितना बचा है LPG और तेल का भंडार? केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानें पूरी जानकारी