Honor Win Turbo: स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर बैटरी और परफॉर्मेंस की जंग तेज हो गई है. Honor ने अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन Honor Win Turbo लॉन्च कर दिया है, जो दमदार बैटरी, हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले और फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आता है. कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग करते हैं.
Honor Win Turbo की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10000mAh की विशाल बैटरी है, जो मौजूदा समय के स्मार्टफोन मार्केट में इसे अलग पहचान देती है. इसके अलावा फोन में 8000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, MediaTek का दमदार प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज जैसी खूबियां दी गई हैं. कंपनी ने इसे ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है.
शानदार डिस्प्ले और दमदार डिजाइन
Honor Win Turbo में 6.79 इंच की 1.5K AMOLED Oasis Eye Protection डिस्प्ले दी गई है. यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है. फोन में 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट भी मिलता है, जो आंखों पर कम दबाव डालने में मदद करता है. वहीं इसकी 8000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस इसे तेज धूप में भी आसानी से इस्तेमाल करने लायक बनाती है. यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित MagicOS 10 पर काम करता है और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस में फ्लैगशिप जैसी ताकत
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Honor ने इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 8500 Racing Edition प्रोसेसर दिया है. बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G720 MC8 GPU का इस्तेमाल किया गया है, जो गेमिंग और हाई-एंड टास्क को स्मूद तरीके से हैंडल करने में सक्षम है. फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस भारी ऐप्स और मल्टीटास्किंग के दौरान भी शानदार परफॉर्मेंस देता है.
नेटवर्क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए फोन में C1 RF एन्हांसमेंट चिप का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी के मुताबिक यह तकनीक लिफ्ट, अंडरग्राउंड पार्किंग और हाई-स्पीड रेल स्टेशन जैसे कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में भी बेहतर सिग्नल बनाए रखने में मदद करती है.
कैमरा सेटअप में मिलेगा 50MP सेंसर
फोटोग्राफी के लिए Honor Win Turbo में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है. इसके साथ 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा सेंसर भी मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
कंपनी ने फोन को लंबे समय तक कूल बनाए रखने के लिए 40,000 स्क्वायर मिलीमीटर का बड़ा लिक्विड कूलिंग एरिया भी दिया है, जो गेमिंग और हेवी यूज के दौरान डिवाइस को ज्यादा गर्म होने से बचाता है.
बैटरी और चार्जिंग बनी सबसे बड़ी ताकत
Honor Win Turbo की सबसे बड़ी हाइलाइट इसकी 10000mAh की बैटरी है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह फोन 17.3 घंटे तक लगातार नेविगेशन और 14.2 घंटे तक गेमिंग सपोर्ट कर सकता है. फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे बड़ी बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं.
मजबूत बिल्ड और कई प्रीमियम फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, ब्लूटूथ 6.0, NFC, GPS, OTG और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है. फोन में डुअल स्पीकर और डुअल माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलता है. वहीं डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है.
इतना ही नहीं, Honor Win Turbo को SGS गोल्ड स्टैंडर्ड फाइव-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस, शॉक रेजिस्टेंस और क्रश रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है, जो इसकी मजबूती को और खास बनाता है.
कीमत और उपलब्धता
Honor Win Turbo को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है. इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3299 चीनी युआन यानी लगभग 46 हजार रुपये रखी गई है. वहीं 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 3599 चीनी युआन यानी करीब 50 हजार रुपये है. इसका टॉप वेरिएंट 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 4199 चीनी युआन यानी लगभग 60 हजार रुपये है.
हालांकि कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा या नहीं. लेकिन इसकी दमदार बैटरी और फ्लैगशिप फीचर्स को देखते हुए टेक यूजर्स के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है धमाका, कैसे करें देखभाल?