'पूरा इंडस्ट्री डरा हुआ है', जब Honey Singh ने भोजपुरी में गाया गाना; देखें VIDEO

हनी सिंह का नया गाना 'मैनियॉक' इन दिनों सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. इस गाने में पंजाबी रैप के साथ भोजपुरी लिरिक्स का फ्यूजन लोगों को खूब पसंद आ रहा है. हनी सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

'पूरा इंडस्ट्री डरा हुआ है', जब Honey Singh ने भोजपुरी में गाया गाना; देखें VIDEO
Image Source: Instagram

हनी सिंह का नया गाना 'मैनियॉक' इन दिनों सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. इस गाने में पंजाबी रैप के साथ भोजपुरी लिरिक्स का फ्यूजन लोगों को खूब पसंद आ रहा है. गाने की सफलता के साथ-साथ, हनी सिंह का भोजपुरी गाना गाते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

'मैनियॉक' की सफलता और भोजपुरी लिरिक्स का जलवा

हनी सिंह का गाना 'मैनियॉक' 22 फरवरी को रिलीज हुआ था, और अब तक इसे 9 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने में पंजाबी और भोजपुरी का बेहतरीन मिश्रण किया गया है, जिससे यह गाना हर जगह सुना जा रहा है. गाने में भोजपुरी लिरिक्स की खासियत यह है कि लोक गायिका रागिनी विश्वकर्मा ने इसमें आवाज दी है, खासकर गाने का हिस्सा 'दिदिया के देवरा' जो जबरदस्त हिट हो चुका है. रागिनी विश्वकर्मा भोजपुरी सिंगर हैं और इस गाने से उन्हें रातों-रात पॉपुलैरिटी मिल गई है.

यह भी पढ़े: अभिषेक ने ऐसा क्या किया? भारती ने दिखा दिया बाहर का रास्ता! लाफ्टर शेफ्स 2 के नए प्रोमो में हुआ खुलासा

हनी सिंह का भोजपुरी गाना गाते वीडियो वायरल

इसी बीच, हनी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें वह भोजपुरी गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में हनी सिंह का नया अवतार देखने को मिल रहा है. वह पंजाबी-हरियाणवी रैप से अलग भोजपुरी गाने की धुन पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. हनी सिंह का यह वीडियो फैंस को खूब आकर्षित कर रहा है और इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

भोजपुरी गाना गाते हनी सिंह को देख खुश फैंस

वीडियो में हनी सिंह राहुल ओझा के हिट भोजपुरी गाने '5 फुट हाइट बा मामला टाइट बा' गाते हुए नजर आ रहे हैं. हनी सिंह को भोजपुरी गाना गाते देख फैंस बेहद खुश हैं और इस वीडियो को देखकर उनकी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ फैंस ने तो यह तक कह दिया कि हनी सिंह के इस कदम से भोजपुरी स्टार्स का करियर खतरे में पड़ सकता ह. हनी सिंह का यह वीडियो जमकर तारीफें बटोर रहा है.

हनी सिंह का 'मैनियॉक' गाना और उनका भोजपुरी गाने का अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है. जहां एक ओर 'मैनियॉक' की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, वहीं हनी सिंह के भोजपुरी गाने का वीडियो भी फैंस के बीच खूब चर्चा में है.