मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार अपने नए गाने ‘माफिया’ को लेकर. गाने के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा. गाने की रिलीज़ के कुछ ही मिनटों में इसके लाखों व्यूज़ हो चुके हैं, और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि हनी सिंह ने एक बार फिर दर्शकों को आकर्षित कर लिया है.
इस म्यूजिक वीडियो में हनी सिंह एक गैंगस्टर के रूप में नजर आ रहे हैं, और उनके साथ एक्ट्रेस नरगिस फाखरी भी स्क्रीन पर दिखाई देती हैं. गाने का मूड और स्टोरीलाइन धोखा, बदला और 'माफ नहीं सज़ा' जैसे थीम्स के इर्द-गिर्द घूमती है. वीडियो के अंत में हनी सिंह का एक खास डायलॉग है. माफ़ी नहीं, सीधी सज़ा मिलती है. इसी डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यह लाइन कहीं न कहीं उनके पुराने साथी और आज के प्रतिद्वंद्वी बादशाह की ओर इशारा करती है.
माफिया मुंडेर की यादें ताज़ा, लेकिन विवाद भी
‘माफिया’ गाने के साथ माफिया मुंडेर नाम भी एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है. यह वही नाम है जिससे कभी हनी सिंह, बादशाह और कुछ अन्य कलाकारों ने अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि बीते कुछ समय में बादशाह ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि वे इस म्यूजिक ग्रुप के को-फाउंडर थे. हनी सिंह ने इस पर पलटवार करते हुए कहा था कि “माफिया मुंडेर सिर्फ मेरी पहचान थी” और बादशाह को "नैनो", जबकि खुद को "रोल्स रॉयस" करार दिया था. उन्होंने यह भी दावा किया था कि बादशाह को उनके अमीर पिता ने फंडिंग देकर लॉन्च किया था, जबकि उन्होंने खुद अपनी पहचान बनाई.
यहां देखें VIDEO
'माफिया' गाने से आया नया संदेश?
‘माफिया’ गाने को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि हनी सिंह ने इसमें अपने पुराने विवादों और साथियों को जवाब देने की कोशिश की है. गाने के अंत में उनका यह कथन याद रखना, माफिया मुंडेर सिर्फ हनी सिंह का था. साफ इशारा करता है कि वह अपने दावे पर अब भी कायम हैं और इसे म्यूजिक के ज़रिए भी सामने ला रहे हैं.गाने को यूट्यूब पर रिलीज़ हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं और इसे अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैंस इसे एक कमबैक ट्रैक मान रहे हैं, जिसमें हनी सिंह अपने पुराने तेवर और ट्रैप बीट्स के साथ लौटे हैं.
यह भी पढ़ें: फफक-फफक कर जीशान के सामने रोने लगीं तान्या मित्तल...मृदुल ने मांगी माफी, क्या है कारण?