नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए 31 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 18 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है. यह फैसला गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत लिया गया है. इन तबादलों के बाद दिल्ली, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार, मिजोरम, गोवा, चंडीगढ़ और दमन एवं दीव जैसे कई केंद्र शासित प्रदेशों में शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस पदों पर नए अधिकारी तैनात होंगे.
गृह मंत्रालय ने इस व्यापक फेरबदल को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है. खास बात यह है कि इस तबादला सूची में दिल्ली में पहले कार्य कर चुके कई वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों की दोबारा वापसी भी देखने को मिली है.
क्यों हुई अधिकारियों की अदला-बदली?
गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, दिल्ली में वित्त और बिजली सचिव के रूप में कार्यरत शूरबीर सिंह का तबादला लद्दाख कर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर, 1994 बैच के IAS अधिकारी संजीव खिरवार की दिल्ली में वापसी हुई है. संजीव खिरवार इससे पहले कोविड काल के दौरान दिल्ली में तैनात थे, लेकिन बाद में उनका तबादला लद्दाख कर दिया गया था.
इसके अलावा सत्येंद्र सिंह दुर्सवत, राहुल सिंह और अमन गुप्ता जैसे अधिकारियों को भी दोबारा दिल्ली में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे राजधानी के प्रशासनिक ढांचे में कई पुराने चेहरे लौट आए हैं.
18 IPS अधिकारियों का भी तबादला
IAS अधिकारियों के साथ-साथ 18 IPS अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. इन अधिकारियों को विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों और दिल्ली पुलिस में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. ट्रांसफर ऑर्डर रविवार को जारी किए गए.
पुडुचेरी में तैनात IPS अधिकारी अजीत कुमार सिंगला को दिल्ली भेजा गया है. वहीं दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में एडिशनल सीपी के पद पर तैनात मंगेश कश्यप को अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है. दिल्ली पुलिस में तैनात राजीव रंजन सिंह को चंडीगढ़ और शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत प्रिया गौतम को जम्मू-कश्मीर भेजा गया है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश से आर.पी. मीणा को दिल्ली लाया गया है.
IAS अधिकारियों की तबादला सूची
- अश्विनी कुमार (1992) – दिल्ली से जम्मू-कश्मीर
- संजीव खिरवार (1994) – लद्दाख से दिल्ली
- संतोष डी. वैद्य (1998) – जम्मू-कश्मीर से दिल्ली
- पद्मा जायसवाल (2003) – पुडुचेरी से दिल्ली
- शूरबीर सिंह (2004) – दिल्ली से लद्दाख
- आर. एलिस वाज़ (2005) – दिल्ली से जम्मू-कश्मीर
- यशपाल गर्ग (2008) – अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली
- संजीव आहूजा (2008) – गोवा से दिल्ली
- नीरज कुमार (2010) – जम्मू-कश्मीर से दिल्ली
- सैयद आबिद राशिद शाह (2012) – जम्मू-कश्मीर से चंडीगढ़
- सत्येंद्र सिंह दुर्सवत (2012) – अंडमान-निकोबार से दिल्ली
- अमन गुप्ता (2013) – अंडमान-निकोबार से दिल्ली
- राहुल सिंह (2013) – लक्षद्वीप से दिल्ली
- अंजलि सहरावत (2013) – दिल्ली से जम्मू-कश्मीर
- हेमंत कुमार (2013) – दिल्ली से अंडमान-निकोबार
- रवि दाधीच (2014) – दिल्ली से मिजोरम
- किन्नी सिंह (2014) – दिल्ली से पुडुचेरी
- सागर डी. दत्तात्रेय (2014) – दादरा नगर हवेली से जम्मू-कश्मीर
- अर्जुन शर्मा (2015) – अंडमान-निकोबार से दिल्ली
- वंदना राव (2015) – दिल्ली से अंडमान-निकोबार
- बशीर उल हक चौधरी (2015) – जम्मू-कश्मीर से लद्दाख
- माइकल एम. डिसूजा (2015) – लद्दाख से गोवा
- आकृति सागर (2016) – अरुणाचल प्रदेश से जम्मू-कश्मीर
- कुमार अभिषेक (2016) – दिल्ली से जम्मू-कश्मीर
- सलोनी राय (2016) – जम्मू-कश्मीर से दिल्ली
- निखिल यू. देसाई (2016) – दादरा नगर हवेली से गोवा
- अंकिता मिश्रा (2018) – गोवा से अरुणाचल प्रदेश
- हरि कल्लिकट (2018) – चंडीगढ़ से दिल्ली
- विशाखा यादव (2020) – अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली
- अजहरुद्दीन जहिरुद्दीन काजी (2020) – अंडमान-निकोबार से दिल्ली
- चीमला शिव गोपाल रेड्डी (2020) – मिजोरम से दिल्ली
IPS अधिकारियों की नई तैनाती
- अजीत कुमार सिंगला (2004) – पुडुचेरी से दिल्ली
- मंगेश कश्यप (2009) – दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश
- राजीव रंजन सिंह (2010) – दिल्ली से चंडीगढ़
- प्रशांत प्रिया गौतम (2013) – दिल्ली से जम्मू-कश्मीर
- आर.पी. मीणा (2013) – अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली
- राहुल अलवाल (2014) – मिजोरम से दिल्ली
- एस.एम. प्रभुदेसाई (2014) – अरुणाचल प्रदेश से गोवा
- राजेंद्र कुमार गुप्ता (2014) – जम्मू-कश्मीर से पुडुचेरी
- शोभित डी. सक्सेना (2015) – जम्मू-कश्मीर से दिल्ली
- निहारिका भट्ट (2015) – अंडमान-निकोबार से दिल्ली
- सुधांशु धामा (2016) – अरुणाचल प्रदेश से जम्मू-कश्मीर
- संध्या स्वामी (2016) – दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश
- सचिन कुमार सिंघल (2017) – अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली
- अक्षत कौशल (2018) – गोवा से अरुणाचल प्रदेश
- श्रुति अरोड़ा (2018) – लद्दाख से गोवा
- अचिन गर्ग (2019) – दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश
- सनी गुप्ता (2020) – अंडमान-निकोबार से जम्मू-कश्मीर
- ईशा सिंह (2021) – पुडुचेरी से दिल्ली
इन तबादलों के बाद कई केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी. माना जा रहा है कि यह फेरबदल प्रशासनिक अनुभव के बेहतर उपयोग और सुचारु शासन व्यवस्था को ध्यान में रखकर किया गया है.
ये भी पढ़ें- सोने की कीमतों में दिखा अमेरिका-वेनेजुएला टेंशन का असर, जानें आपके शहर में कितना बढ़ा रेट?