Holika Dahan 2025: आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त कब है? पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ इतना समय, जानिए

Holika Dahan 2025: होलिका दहन, हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है.

Holika Dahan 2025 When is the auspicious time
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: Freepik

Holika Dahan 2025: होलिका दहन, हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है. यह पर्व भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने अपनी बुआ होलिका के खिलाफ विजय प्राप्त की थी. होलिका ने प्रहलाद को मारने के लिए उन्हें आग में डालने की योजना बनाई थी, लेकिन भगवान की कृपा से प्रह्लाद बच गए, जबकि होलिका जल गई. इस दिन लोग बुराई को नष्ट करने और अच्छाई की कामना करते हुए होलिका दहन करते हैं.

होलिका दहन 2025 का शुभ मुहूर्त

इस साल होलिका दहन 13 मार्च को मनाया जाएगा. हालांकि, इस दिन भद्राकाल के दौरान होलिका दहन नहीं किया जाता है. 13 मार्च को भद्राकाल का समय शाम 6:57 बजे से शुरू होगा, जो रात 8:14 बजे तक रहेगा. इसके बाद भद्राकाल मुख का समय रात 10:22 बजे तक होगा. इसलिए, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:26 बजे से शुरू होगा, जो रात 12:30 बजे तक रहेगा. इस दौरान आपको होलिका दहन के लिए लगभग 1 घंटा 4 मिनट का समय मिलेगा.

होलिका दहन पूजा विधि

  • सबसे पहले किसी खुले स्थान पर लकड़ियों और उपलों का ढेर लगाएं और होलिका का निर्माण करें. होलिका के पास एक लकड़ी या डंडा रखें, जो होलिका का प्रतीक माना जाता है.
  • शुभ मुहूर्त में, पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें. होलिका को रोली और चावल से तिलक करें और फिर कच्चे सूत को होलिका के चारों ओर तीन या सात बार लपेटें.
  • फूलों की माला अर्पित करें और गुड़, बताशे, नारियल, और गेहूं की बालियां होलिका को अर्पित करें.
  • पानी से भरे लोटे से होलिका का अभिषेक करें. फिर होलिका की तीन या सात परिक्रमा करें, सच्चे मन से अपनी इच्छाओं को व्यक्त करें और प्रार्थना करें.
  • पूजा के बाद होलिका में अग्नि प्रज्वलित करें और उसमें गेहूं की बालियां सेंककर प्रसाद के रूप में ग्रहण करें.

ये भी पढ़ेंः बलोच आर्मी ने कर दिया सरेंडर? पाकिस्तान का दावा- 'सभी 33 लड़ाके मारे गए'; BLA ने क्या कहा?