Holi 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मानव जीवन को सही दिशा देने के लिए मर्यादा, भक्ति, जीवंतता और सामाजिक समरसता बेहद आवश्यक हैं. उन्होंने बताया कि यही गुण सनातन परंपरा की असली पहचान हैं और इन्हीं मूल्यों ने भारतीय संस्कृति को सदियों तक मजबूत बनाए रखा है. उन्होंने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि वे इस बात पर गर्व करें कि उत्तर प्रदेश ऐसी ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों से समृद्ध है, जो इन आदर्शों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती हैं.
मुख्यमंत्री ने यह विचार बुधवार को होली के शुभ अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए. यह कार्यक्रम घंटाघर से शुरू हुई “भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा” के शुभारंभ के मौके पर आयोजित किया गया था. इस भव्य शोभायात्रा का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और होलिकोत्सव समिति द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने भाग लिया.
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरला स्टोरी 2’ का दबदबा, ‘ओ रोमियो’ और ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार पड़ी धीमी