Hindi Diwas 2025: क्या आपने कभी सोचा है कि हम जिस भाषा में दिनभर बात करते हैं, जो हमारे गानों, फिल्मों और WhatsApp चैट्स में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होती है, उसकी कहानी क्या है?
हर साल 14 सितंबर को हम हिंदी दिवस मनाते हैं, लेकिन ये दिन सिर्फ तारीख़ नहीं है, ये उस भाषा का जश्न है जिसने हमें जोड़ा है. हिंदी न सिर्फ भारत की राजभाषा है, बल्कि यह दुनिया की चौथी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा भी है. तो चलिए, इस मौके पर जानिए हिंदी से जुड़े 5 ऐसे फैक्ट्स, जो शायद आपको पहले कभी पता नहीं थे:
1. संस्कृत की गोद में जन्मी, देवनागरी में पली-बढ़ी
हिंदी की जड़ें संस्कृत में हैं. माना जाता है कि हिंदी की उत्पत्ति लगभग 1200 ईसा पूर्व संस्कृत के विकास के साथ हुई थी. धीरे-धीरे यह लोकभाषा बनी और फिर देवनागरी लिपि के साथ इसका लिखित रूप सामने आया, जो आज भी इस्तेमाल में है.
2. सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि बोलियों का परिवार
हिंदी एक भाषा जरूर है, लेकिन इसके भीतर कई बोलियों की मिठास भी छुपी है, जैसे अवधी, ब्रजभाषा, भोजपुरी, बुंदेलखंडी, राजस्थानी आदि. उच्चारण, शब्द और लहजे में भिन्न होते हुए भी, इन सबका दिल एक ही धड़कता है, हिंदी.
3. हिंदी, एक घुमक्कड़ शब्द प्रेमी भाषा
आपने "साबुन", "किताब", "अफसर", "कंप्यूटर", "ट्रेन" जैसे शब्द तो ज़रूर सुने होंगे? तो जान लीजिए, हिंदी ने ये शब्द अरबी, फ़ारसी और अंग्रेज़ी से उधार लिए हैं. और ये उधारी इतनी प्यारी है कि अब ये शब्द हिंदी के अपने लगते हैं.
4. बहनों जैसी हैं हमारी क्षेत्रीय भाषाएं
बंगाली, मराठी, गुजराती, पंजाबी, इन भाषाओं को सुनते ही ऐसा लगता है जैसे कुछ तो जाना-पहचाना है. वजह ये है कि इन सबकी जड़ें भी संस्कृत में हैं, और इसलिए इनमें हिंदी से मिलते-जुलते ढेरों शब्द मिलते हैं. ये भाषाएं अलग-अलग होते हुए भी एक परिवार की तरह हैं.
5. अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं, हिंदी हो रही है ग्लोबल
आज हिंदी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. दक्षिण एशिया, मध्य एशिया, और यहां तक कि खाड़ी देशों में भी इसकी मौजूदगी बढ़ रही है. प्रवासी भारतीयों ने इसे संवाद की पुल बना दिया है. यहाँ तक कि उर्दू और नेपाली जैसी भाषाओं पर भी इसका गहरा असर देखने को मिलता है.
यह भी पढ़ें- खौफ में पोलैंड! तैनात किए कई फाइटर जेट्स, एयरपोर्ट बंद करने का जारी किया फरमान; जानें क्यों