'सब बदल जाते हैं वक्त के साथ...', क्या अक्षय ने परेश पर किया केस तो भड़क गए सुनील शेट्टी?

बॉलीवुड की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी 'हेरा फेरी' का तीसरा भाग लंबे समय से विवादों और अफवाहों के घेरे में रहा है. हाल ही में परेश रावल के फिल्म से बाहर होने और अक्षय कुमार द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस ने हलचल मचा दी थी.

Hera Pheri 3 Paresh Rawal Back in movie sunil shettry crop akshay from photo
Image Source: Social Media

बॉलीवुड की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी 'हेरा फेरी' का तीसरा भाग लंबे समय से विवादों और अफवाहों के घेरे में रहा है. हाल ही में परेश रावल के फिल्म से बाहर होने और अक्षय कुमार द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस ने हलचल मचा दी थी. अब इसी विवाद के बीच एक नई खबर सामने आ रही है—परेश रावल 'हेरा फेरी 3' में वापसी कर सकते हैं. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री में यह चर्चा गर्म है.


क्या सुनील शेट्टी हैं खफा? 

दरअसल परेश रावल का जन्मदिन जिसपर उन्हें विश करने के लिए सुनील शेट्टी ने एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपलोड किया. यह वही तस्वीर थी जिसमें सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार एक ही फ्रेम में दिखाई दिए थे. लेकिन जब पोस्ट किया गया तो उस फोटो से अक्षय कुमार को क्रॉप कर दिया गया. जिसके बाद से ही ये चर्चा उठने लगी कि क्या सुनील शेट्टी अक्षय कुमार से गुस्सा हैं. 

 

क्या हुआ अब तक?

परेश रावल के फिल्म छोड़ने की खबर ने 'हेरा फेरी' के फैंस को चौंका दिया था. इसके बाद अक्षय कुमार की प्रोडक्शन टीम ने उन्हें 25 करोड़ के नुकसान का हवाला देते हुए लीगल नोटिस थमा दिया. परेश रावल की लीगल टीम ने पलटवार करते हुए कहा कि अक्षय के पास फिल्म के राइट्स ही नहीं हैं, और फिरोज नाडियाडवाला ही असली राइट्स होल्डर हैं. साथ ही उन्होंने स्क्रिप्ट की अनुपलब्धता को भी एक वजह बताया.

वापसी की संभावना


इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच सुलह हो गई है और अब परेश फिल्म में वापसी करने के लिए राजी हो गए हैं. यह भी कहा जा रहा है कि आईपीएल 2025 के फाइनल के दिन 'हेरा फेरी 3' का पहला टीज़र लॉन्च किया जा सकता है. इस कारण कुछ लोग इसे फिल्म का प्रचार बढ़ाने के लिए रचा गया "मार्केटिंग ड्रामा" मान रहे हैं.

सुनील शेट्टी की भूमिका


30 मई को परेश रावल के जन्मदिन पर सुनील शेट्टी ने उन्हें ट्विटर पर शुभकामनाएं दीं. इस ट्वीट के जवाब में फैंस ने सुनील से अपील की कि वे परेश रावल को मनाएं और 'हेरा फेरी 3' में उनकी वापसी सुनिश्चित करें.

विवाद की टाइमलाइन

 

  • 30 जनवरी: निर्देशक प्रियदर्शन ने फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने की घोषणा की.
  • कुछ दिन बाद: 'भूत बंगला' के सेट पर फिल्म का प्रोमो शूट किया गया.
  • 18 मई: परेश रावल ने ट्वीट कर फिल्म छोड़ने की बात कही.
  • 20 मई: अक्षय कुमार की टीम ने लीगल नोटिस भेजा.
  • 25 मई: परेश रावल की लीगल टीम का जवाब आया—अक्षय के पास राइट्स नहीं, स्क्रिप्ट अधूरी.

इसके बाद: प्रियदर्शन का दावा कि अक्षय ने राइट्स खरीद लिए हैं और 10 करोड़ भी खर्च किए हैं. हालांकि 'हेरा फेरी 3' को लेकर आधिकारिक बयान का इंतज़ार है, लेकिन इतना तय है कि इस फ्रेंचाइज़ी के फैंस अभी भी फिल्म के बनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. चाहे फिल्म बने या नहीं, परेश रावल और अक्षय कुमार 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' में साथ जरूर दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें: शेयर मार्केट से बैन हुए अरशद वारसी और उनकी पत्नी, शेयरों में हेराफेरी से 91 लाख कमाए थे