Weather Alert: देश भर में इस वक्त मानसून है और इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया. कई इलाकों में 50 से 87 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. तेज बारिश और हवाओं से फसलों को नुकसान होने के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ा हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरपूर्वी असम और आसपास ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है और जबकि उत्तरी उड़ीसा के तटों के बीच कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- आंख के सामने प्रलय, पत्थर बनी महिला... नेपाल से आई दिल दहलाने वाली तस्वीर, देखें वायरल वीडियो