ज्यादा चीनी खाने से सिर्फ सेहत ही नहीं, त्वचा भी होती है खराब, जानें कैसे बचें

Sugar Skin Damage: अक्सर लोग सोचते हैं कि त्वचा बेजान होने की वजह सिर्फ खराब खानपान या स्किन की सही देखभाल न करना है. लेकिन कई बार ज्यादा चीनी खाना भी इसकी बड़ी वजह बन जाता है.

Health Consuming too much sugar harms not only your health but also your skin how to avoid it
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Sugar Skin Damage: अक्सर लोग सोचते हैं कि त्वचा बेजान होने की वजह सिर्फ खराब खानपान या स्किन की सही देखभाल न करना है. लेकिन कई बार ज्यादा चीनी खाना भी इसकी बड़ी वजह बन जाता है. सुबह की चाय-कॉफी से लेकर मिठाई, कोल्ड ड्रिंक और दूसरे मीठे खाद्य पदार्थों के जरिए हम रोज जरूरत से ज्यादा चीनी खा लेते हैं.

विशेषज्ञों के मुताबिक, ज्यादा चीनी खाने का असर सीधे त्वचा पर पड़ता है. इससे समय से पहले झुर्रियां, दाग-धब्बे और मुंहासों जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. यही वजह है कि कम उम्र में भी त्वचा बूढ़ी दिखने लगती है.

ज्यादा चीनी खाने से त्वचा को क्या नुकसान होता है?

जब हम ज्यादा मीठा खाते हैं तो शरीर उसे जल्दी ग्लूकोज में बदल देता है. इससे ब्लड शुगर और इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है. इसके कारण त्वचा में ज्यादा तेल बनने लगता है, जिससे पिंपल और मुंहासों की समस्या हो सकती है.

शरीर में सूजन बढ़ सकती है

चीनी वाली चीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है. इन्हें अधिक मात्रा में खाने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है, जिसका असर त्वचा पर भी दिखाई देता है.

समय से पहले झुर्रियां आ सकती हैं

ज्यादा चीनी खाने से शरीर में ग्लाइकेशन की प्रक्रिया तेज हो जाती है. इससे त्वचा के लिए जरूरी कोलेजन और इलास्टिन सही तरीके से काम नहीं कर पाते. नतीजा यह होता है कि त्वचा की कसावट कम होने लगती है और झुर्रियां जल्दी दिखाई देने लगती हैं.

कैसे पहचानें कि चीनी आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा रही है?

अगर आपकी त्वचा में ये बदलाव दिख रहे हैं, तो इसकी एक वजह ज्यादा चीनी भी हो सकती है.

  • गाल और माथे पर जल्दी झुर्रियां दिखना
  • ठुड्डी और जॉलाइन के आसपास त्वचा ढीली होना
  • चेहरे पर लालपन और बार-बार मुंहासे निकलना
  • त्वचा के पोर्स बड़े दिखाई देना
  • चेहरा पीला, बेजान या फीका लगना

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

अगर आप त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखना चाहते हैं तो सबसे पहले चीनी का सेवन कम करें. इसकी जगह प्राकृतिक मिठास वाले फल या सीमित मात्रा में हेल्दी स्वीटनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही अपने खाने में बेरीज, ग्रीन टी, ब्रोकोली और पालक जैसी एंटी-ग्लाइकेशन वाली चीजें शामिल करें. ये त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें- ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में पीएम मोदी ने बताया ट्रेड का '3T' फॉर्मूला, FTA से बदलेगी तस्वीर