हरियाणा में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 17 IAS और 7 HCS अफसरों का तबादला, किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

Haryana Administrative Reshuffle: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में व्यापक स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं.

haryana-ias-hcs-officers-transfer-latest-administrative-reshuffle-2026
Image Source: Social Media

Haryana Administrative Reshuffle: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में व्यापक स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं. सरकार ने तत्काल प्रभाव से 17 आईएएस और 7 एचसीएस अधिकारियों की नई नियुक्तियां और जिम्मेदारियां तय कर दी हैं. इस फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न विभागों और जिलों में प्रशासनिक कार्यों को गति देना, जवाबदेही बढ़ाना और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना माना जा रहा है.

कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेशों के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जी. अनुपमा को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, यूथ एंपावरमेंट एंड इंटरप्रेन्योरशिप विभाग बनाया गया है. वहीं सीजी कान्तन को फाइनेंस विभाग में कमिश्नर, के. मकरंद पांडुरंग को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग का कमिश्नर और डी. कुमार बेहेरा को ह्यूमन रिसोर्स विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा राजीव रतन को पर्सनल, ट्रेनिंग एवं पार्लियामेंट्री अफेयर्स विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि पंकज को हरियाणा लोक सेवा आयोग में सचिव बनाया गया है.

गुरुग्राम, फरीदाबाद और करनाल समेत कई जिलों में बदली कमान

प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिलों और नगर निगमों में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है. प्रदीप दहिया को नगर निगम गुरुग्राम का कमिश्नर बनाया गया है, जबकि याशिंद्र सिंह को नगर निगम फरीदाबाद का कमिश्नर नियुक्त किया गया है. प्रभजोत सिंह को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, हेमा शर्मा को करनाल मंडल की कमिश्नर, डॉ. आदित्य दहिया को जनसंपर्क विभाग का निदेशक और धीरेन्द्र खगाटा को मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग का निदेशक बनाया गया है. 

कई विभागों में अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं

सरकार ने कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं. रेणु सोगन को पब्लिक हेल्थ एंड इंजीनियरिंग विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है, जबकि प्रतिमा चौधरी को पशुपालन विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी मिली है. सचिन गुप्ता को सिविल डिफेंस विभाग में एडिशनल कंट्रोलर, संवर्तक सिंह को माइन्स एंड जियोलॉजी विभाग का निदेशक और विवेक आर्या को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर के साथ सिटीजन रिसोर्स इंफॉर्मेशन ऑफिसर का दायित्व सौंपा गया है.

ये भी पढ़ें: अग्नि-5 से K-4 तक... ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की नई तैयारी, 15 महीने में 15 हथियारों का किया टेस्ट