सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! हरियाणा कोर्ट में 1265 क्लर्क पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल

Haryana Court Clerk Recruitment 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लंबे समय से सरकारी भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अधीनस्थ न्यायालयों में क्लर्क पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है.

Haryana Court Clerk Recruitment 2026 SSSC Clerk Bharti 2026
Image Source: Magnific

Haryana Court Clerk Recruitment 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लंबे समय से सरकारी भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अधीनस्थ न्यायालयों में क्लर्क पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है. कर्मचारियों की केंद्रीकृत भर्ती समिति की ओर से 1265 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ऐसे में ग्रेजुएट युवाओं के पास अब न्यायालयों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

हरियाणा के जिला न्यायालयों में होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत हरियाणा के अलग-अलग जिला एवं सत्र न्यायालयों में क्लर्क के पद भरे जाएंगे. कुल 1265 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है ताकि उम्मीदवार आसानी से घर बैठे आवेदन कर सकें. विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं.

आयु सीमा 

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष रखी गई है. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.

शैक्षणिक योग्यता 

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्मीदवार को बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान होना भी जरूरी है. भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थी ने दसवीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन किया होना चाहिए.

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के जरिए किया जाएगा. सबसे पहले CBT यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी. इसके बाद CPT और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है, इसलिए उम्मीदवारों को सावधानी के साथ प्रश्न हल करने होंगे.

आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी

सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 875 रुपये फीस जमा करनी होगी. SC, BC, EWS और ESM वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 710 रुपये तय किया गया है. PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा. आखिर में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी होगा.

ये भी पढ़ें: EdCIL Recruitment 2026: एडसिल इंडिया लिमिटेड में बंपर पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन