CM Saini Speech: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पंचकूला के दौरे पर पहुंचे और नशा मुक्त हरियाणा के लिए एनजीओ और केमिस्ट एसोसिएशन के साथ संवाद किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम उस संकल्प का उद्घोष है जो हमारे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगी. यह उस हरियाणा के निर्माण का अभियान है जहां युवाओं के हाथों में नशा नहीं राष्ट्र निर्माण का सपना होगा. नशा केवल कानून व्यवस्था का विषय नहीं बल्कि मानवता का विषय है.